Bigg Boss 19: फिनाले में इस कंटेस्टेंट का कोई नहीं आएगा, लाइव कही बात

Updated on 2025-11-24T13:07:17+05:30

Bigg Boss 19: फिनाले में इस कंटेस्टेंट का कोई नहीं आएगा, लाइव कही बात

Bigg Boss 19: फिनाले में इस कंटेस्टेंट का कोई नहीं आएगा, लाइव कही बात

सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में अब सिर्फ 8 कंटेस्टेंट बचे हैं—गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, प्रणित मोरे, शहबाज बदेला, मालती चाहर, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट. सभी फिनाले से पहले अपना बेस्ट देने में लगे हुए हैं। इसी बीच एक खबर सामने आई है कि फिनाले में एक कंटेस्टेंट के घर से कोई भी शामिल नहीं हो पाएगा. ये बात मृदुल तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम लाइव में बातचीत के दौरान बताई।

लाइव के दौरान उन्होंने पहले आवेज दरबार और नगमा मिराजकर से बातें कीं, फिर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला को भी जोड़ा। आकांक्षा ने बताया कि उन्हें मृदुल और गौरव की दोस्ती अच्छी लगती है. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि शूटिंग की वजह से उनका शेड्यूल बहुत टाइट है, इसलिए शायद वह फिनाले में नहीं आ पाएंगी। उन्होंने मृदुल से कहा कि वो गौरव को मैसेज दे दें कि उन्होंने आने की पूरी कोशिश की थी.

मृदुल ने जवाब दिया, “भाभी, टेंशन मत लीजिए, मैं गौरव के साथ ट्रॉफी लेकर आऊंगा।” आकांक्षा ने कहा कि वो कोशिश कर रही हैं क्योंकि वह खुद सब से मिलना चाहती हैं और फिनाले में गौरव के साथ रहना चाहती हैं, लेकिन डेट्स की वजह से दिक्कत हो रही है।

लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग आकांक्षा की इस बात से नाराज़ हो गए। किसी ने लिखा कि वह इससे पहले सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया के फिनाले में भी नहीं गई थीं। एक यूज़र ने पूछा कि ऐसा कौन-सा काम है जिसमें एक दिन की छुट्टी भी नहीं मिलती।

ये पहली बार नहीं है जब आकांक्षा ट्रोल हुई हों. इससे पहले भी कई बार उन्हें ट्रोल किया गया है। हाल ही में जब वो बिग बॉस के घर गौरव से मिलने गई थीं, तब किसी ने उनकी तारीफ की, तो कुछ लोगों ने उनके कपड़ों पर भी टिप्पणी की थी।