Bihar Budget 2025: नीतीश सरकार में इस बार जनता को क्या मिला
Bihar Budget 2025: नीतीश सरकार में इस बार जनता को क्या मिला
Bihar Budget 2025 बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार ने वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। राज्य सरकार का बजट दूसरी पाली में पेश किया गया।सम्राट चौधरी ने 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट पेश किया। बजट भाषण में उन्होंने कहा कि यह बजट बिहार में कई नए बदलाव लाएगा। इस बार बिहार के बजट में वृद्धि की गई है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि इस बार का बजट पिछले वर्ष की तुलना में 38 हजार करोड़ रुपये अधिक है। बिहार में केंद्र सरकार की मदद से विकास हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राजकोषीय घाटा 3 प्रतिशत करने की कोशिश है। वहीं, 8 हजार 800 करोड़ से ज्यादा राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है।
बिहार बजट से जनता को क्या-क्या मिला?
शिक्षा:
- स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए 1000 करोड़ रुपये
- हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना
- SC-ST प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप दोगुनी हुई
स्वास्थ्य:
- स्वास्थ्य विभाग को 20,335 करोड़ रुपये
- बेगूसराय में कैंसर अस्पताल बनेगा
- अनुमंडलों में रेफरल अस्पताल बनाए जाएंगे
महिलाओं के लिए योजनाएं:
- महिलाओं के लिए चलंत जिम पटना में खुलेगा
- पिंक टॉयलेट शहरों में बनाए जाएंगे
- कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनेंगे
- पिंक बस सेवा बड़े शहरों में शुरू होगी
यातायात और इंफ्रास्ट्रक्चर:
- पूर्णिया एयरपोर्ट तीन महीने में शुरू होगा
- भागलपुर, सहरसा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी सहित 7 शहरों में नए एयरपोर्ट
- भागलपुर में मौसम विज्ञान केंद्र बनेगा
- राज्य के सभी बस स्टैंड आधुनिक बनाए जाएंगे
- ग्रामीण सड़कों के लिए 15,000 करोड़ रुपये
कृषि और रोजगार:
- अरहर और मूंग को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदेगी सरकार
- सब्जी उत्पादन समिति का गठन
- सुधा डेयरी की तर्ज पर सरकारी आउटलेट खुलेंगे
सामाजिक योजनाएं:
- गरीब लड़कियों की शादी के लिए कन्या मंडप बनाए जाएंगे
- SC-ST के लिए 1,735 करोड़ रुपये
- पंचायती राज निकाय को 4,012 करोड़ रुपये
- नगर निकायों के लिए 2,160 करोड़ रुपये
गृह विभाग:
- गृह विभाग के लिए 17,000 करोड़ रुपये