Bihar Election 2025: तारीखों का ऐलान आज शाम 4 बजे

Updated on 2025-10-06T11:07:59+05:30

Bihar Election 2025: तारीखों का ऐलान आज शाम 4 बजे

Bihar Election 2025: तारीखों का ऐलान आज शाम 4 बजे

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज शाम 4 बजे किया जाएगा। चुनाव आयोग दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें यह भी बताया जाएगा कि चुनाव कितने चरणों में होंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार चुनाव दो चरणों में पूरे हो सकते हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहले ही कह चुके हैं कि आगामी चुनाव 22 नवंबर से पहले खत्म हो जाएगा। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

ये भी पढ़ें बिहार चुनाव 2025: नीतीश, तेजस्वी या PK की बढ़त कौन? 

राजनीतिक दलों ने अक्टूबर के अंत में, छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने का आग्रह किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग वोटिंग में हिस्सा ले सकें। त्योहार की वजह से बाहर काम करने वाले लोग घर लौटते हैं, जिससे मतदान बढ़ सकता है।

चुनाव से ठीक पहले आयोग ने कई बदलाव किए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि अब किसी भी मतदान केंद्र पर 1,200 से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे। बिहार में कुल 90,000 बूथ होंगे। इससे लंबी लाइन और भीड़ से बचा जा सकेगा।

पिछले चुनाव 2020 में तीन चरणों में हुए थे। पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर, दूसरे में 3 नवंबर को 94 सीटों पर और तीसरे में 7 नवंबर को 78 सीटों पर वोटिंग हुई थी। मतगणना 10 नवंबर को हुई थी।