बिहार चुनावी माहौल गरमाया, अमित शाह बोले– ‘PM मोदी को जितनी गाली, उतना खिलेगा कमल’
Updated on 2025-08-29T17:32:24+05:30
बिहार चुनावी माहौल गरमाया, अमित शाह बोले– ‘PM मोदी को जितनी गाली, उतना खिलेगा कमल’
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल गरमाने लगा है। वोट अधिकार यात्रा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपशब्द कहे गए, लेकिन कांग्रेस और महागठबंधन इसे रोकने की जगह बढ़ावा दे रहे हैं।
शाह ने तंज कसते हुए कहा, “मोदी जी को जितनी गाली दोगे, कमल उतना ही खिलेगा।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस चुनाव में ‘गाली की राजनीति’ को जवाब दें और BJP को मजबूत बनाएं।
गृह मंत्री के इस बयान के बाद बिहार की सियासत और गरमा गई है। एक ओर विपक्ष केंद्र और राज्य सरकार पर सवाल उठा रहा है, वहीं BJP नेताओं ने विपक्षी दलों की भाषा और शैली को चुनावी मुद्दा बना लिया है।