Bihar New CM: बिहार को आज मिलेगा थोपे गए सीएम? कांग्रेस का हमला

Updated on 2026-04-14T13:11:21+05:30

Bihar New CM: बिहार को आज मिलेगा थोपे गए सीएम? कांग्रेस का हमला

Bihar New CM: बिहार को आज मिलेगा थोपे गए सीएम? कांग्रेस का हमला

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (14 अप्रैल) अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके बाद 15 अप्रैल को राज्य में नई सरकार का गठन होगा। हालांकि सरकार एनडीए की ही रहेगी, लेकिन नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अब तक सस्पेंस बना हुआ है।

इसी बीच विपक्ष ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। बिहार कांग्रेस के नेता और मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बड़ा बयान देते हुए इसे लोकतंत्र के खिलाफ कदम बताया है।

राजेश राठौड़ ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए मुख्यमंत्री को पद से हटाया जा रहा है, जो संविधान की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के दिन ऐसा फैसला लेना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को आज एक “थोपा हुआ मुख्यमंत्री” मिलेगा, जिसका नाम अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। उन्होंने दावा किया कि शाम तक नए चेहरे का ऐलान किया जा सकता है।

राठौड़ ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि सत्ता संविधान से ऊपर है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

बिहार में संभावित सत्ता परिवर्तन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है और सभी की नजरें अब नए मुख्यमंत्री के नाम पर टिकी हुई हैं।

 यह भी पढ़े 

नोएडा हंगामे में DM का वीडियो वायरल, ओवरटाइम-वीक ऑफ ऐलान