दिल्ली के 20 स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे

Updated on 2025-07-18T11:48:07+05:30

दिल्ली के 20 स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे

दिल्ली के 20 स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे

आज (18 जुलाई) दिल्ली के 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सबसे पहले रोहिणी सेक्टर 3 के अभिनव पब्लिक स्कूल, फिर पश्चिम विहार के रिचमोंड स्कूल और रोहिणी सेक्टर 24 के सोवरन स्कूल को धमकी भरे ईमेल मिले। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, दिल्ली पुलिस और बम स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और जांच जारी है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

इससे पहले बुधवार को वसंत वैली स्कूल और द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल को भी धमकी भरे मेल मिले थे। पिछले तीन दिनों में कुल 9 स्कूलों को 10 धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं।

7 फरवरी को भी मिला था ऐसा मेल

इस साल 7 फरवरी को भी मयूर विहार फेस-1 के अल्कॉन पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जांच के बाद कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली और इसे अफवाह माना गया।

पुलिस के लिए चुनौती बनी जांच

लगातार मिल रही इन धमकियों ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि ईमेल ‘एन्क्रिप्टेड नेटवर्क’ से भेजे जा रहे हैं, जिससे उनका पता लगाना बहुत मुश्किल हो गया है। जांच में सामने आया है कि धमकी देने वाले लोग ‘वीपीएन’ और ‘डार्क वेब’ का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो पहचान छिपाने के लिए जाने जाते हैं।

एक अधिकारी ने कहा, “डार्क वेब को ट्रैक करना ऐसा है जैसे शीशों से भरे कमरे में परछाईं का पीछा करना — सुराग मिलते ही वो फिर गायब हो जाते हैं।”