कब्रिस्तान में ब्रियनि पार्टी ! आधी रात डिलीवरी करने पहुँचा डिलीवरी बॉय

Updated on 2026-02-03T13:25:31+05:30

कब्रिस्तान में ब्रियनि पार्टी ! आधी रात डिलीवरी करने पहुँचा डिलीवरी बॉय

कब्रिस्तान में ब्रियनि पार्टी ! आधी रात डिलीवरी करने पहुँचा डिलीवरी बॉय

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरानी, रोमांच और डर - तीनों का एहसास एक साथ करा दिया। वीडियो एक कथित फूड डिलीवरी बॉय से जुड़ा है, जिसे आधी रात के समय बिरयानी का ऑर्डर मिला। आम तौर पर डिलीवरी बॉय के लिए यह एक रूटीन काम होता है, लेकिन इस बार जो लोकेशन सामने आई, उसने उसके होश उड़ा दिए|  

बताया जा रहा है कि रात करीब 1 बजे एक महिला ने ऑनलाइन बिरयानी का ऑर्डर किया। ऑर्डर कंफर्म हुआ और डिलीवरी बॉय तय समय पर लोकेशन की ओर निकल पड़ा। लेकिन जब वह गूगल मैप के बताए पते पर पहुंचा, तो सामने किसी घर या अपार्टमेंट की जगह एक कब्रिस्तान का मुख्य गेट था । सन्नाटा, अंधेरा और वीरान माहौल देखकर युवक ठिठक गया। 

वीडियो में दिखाई देता है कि डिलीवरी बॉय घबराहट में दिए गए नंबर पर कॉल करता है। दूसरी ओर से एक महिला की आवाज आती है, जो पूछती है — “क्या आपको सामने कब्रिस्तान दिख रहा है?" डिलीवरी बॉय के 'हां' कहने पर महिला कहती है- "बस उसी के अंदर आ जाइए।" यह सुनकर युवक और असहज हो जाता है। वह बताता है कि वहां बहुत अंधेरा है और उसे डर लग रहा है। महिला फिर कहती है कि उसकी गाड़ी खराब हो गई है, इसलिए वह बाहर नहीं आ सकती और डिलीवरी बॉय को अंदर आने के लिए कहती है। 

महिला आगे कहती है कि सामने एक बिजली का खंभा है, वहीं तक आ जाओ। लेकिन कब्रिस्तान का सन्नाटा, रात का समय और अजीब स्थिति ने डिलीवरी बॉय को पूरी तरह डरा दिया। उसने साफ शब्दों में मना कर दिया और कहा कि आप ऑर्डर कैंसिल कर दीजिए, मैं अंदर नहीं आ सकता। इसके बाद वह वहां से लौट जाता है। 

करीब 1 मिनट 13 सेकंड के इस वीडियो ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इसे बेहद डरावना और असामान्य अनुभव बता रहे हैं, तो कुछ इसे किसी यूट्यूबर का फ्रैंक मान रहे हैं। हालांकि वीडियो में डिलीवरी बॉय की आवाज और उसकी घबराहट इतनी असली लगती है कि कई लोग इसे वास्तविक घटना मान रहे हैं। 

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि डिलीवरी बॉयज वाकई 'अनसंग हीरोज' होते हैं, जो हर परिस्थिति में काम करते हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि किसी को भी इस तरह सुनसान और खतरनाक जगह पर बुलाना गलत है। 

यह वीडियो एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि डिलीवरी कर्मचारियों को किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। साथ ही यह भी कि ऑनलाइन ऑर्डर करते समय ग्राहकों को भी जिम्मेदारी दिखानी चाहिए, ताकि किसी की सुरक्षा खतरे में न पड़े।

यह भी पढ़े 

जयपुर RJ-21 कैफे फायरिंग से दहशत, ऑनर को धमकी ।