Buri NazarKeUpay: कारोबार पर लगी नजर दूर करें, मुनाफा तेजी से बढ़ेगा
Buri NazarKeUpay: कारोबार पर लगी नजर दूर करें, मुनाफा तेजी से बढ़ेगा
Buri NazarKeUpay: कई बार व्यापार में अचानक गिरावट, ग्राहकों की कमी, बार-बार नुकसान या काम का रुक जाना जैसी दिक्कतें सामने आ जाती हैं. अक्सर हमें समझ नहीं आता कि ऐसा क्यों हो रहा है, जिससे आर्थिक और मानसिक तनाव भी बढ़ जाता है.
कारोबार में परेशानी के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन ज्योतिष और वास्तु में इसे कभी-कभी बुरी नजर या नकारात्मक ऊर्जा का असर भी माना जाता है. ऐसे मामलों में कुछ आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से व्यापार में फिर से रौनक और तेजी आ सकती है.
कैसे पता चले कि व्यापार पर काली नजर है?
ज्योतिष के अनुसार अगर व्यापार पर बुरी नजर हो तो कुछ संकेत दिखते हैं, जैसे—
- कारोबार अचानक धीमा पड़ जाना
- सामान बेचने के बाद भी मुनाफा न होना
- कर्मचारियों में बार-बार विवाद
- दुकान या ऑफिस में चीजें बार-बार खराब होना
इन लक्षणों को नकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है.
काली नजर से कैसे बचाएं अपना कारोबार?
1. नींबू-मिर्च का उपाय:
दुकान के बाहर नींबू और हरी मिर्च लगाने का उपाय काफी पुराना है. मंगलवार या शनिवार को यह उपाय करें. सूखने पर दोबारा नया लगा दें.
2. नियमित पूजा-पाठ करें:
अपने कार्यस्थल पर जिस भी देवी-देवता को मानते हैं, उनकी तस्वीर रखें और रोज सुबह-शाम दीपक जलाएं. इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
3. कपूर और लौंग जलाएं:
मंगलवार और शनिवार को कपूर में 2–4 लौंग डालकर जलाएं. इसकी खुशबू नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करती है.
4. गंगाजल का छिड़काव:
गंगाजल वातावरण को शुद्ध करता है. यदि दुकान या ऑफिस में भारीपन महसूस हो, तो गंगाजल छिड़कें और लोबान जलाएं.
यह भी पढ़ें: