‘मुझे प्रेग्नेंट करो’ विज्ञापन के जाल में फंसा कारोबारी 11 लाख से गया हाथ धो
‘मुझे प्रेग्नेंट करो’ विज्ञापन के जाल में फंसा कारोबारी 11 लाख से गया हाथ धो
पुणे में एक चौंकाने वाला साइबर फ्रॉड मामला सामने आया है, जिसमें एक बिजनेसमैन को सोशल मीडिया पर दिखे अजीबोगरीब विज्ञापन ने 11 लाख रुपये के नुकसान में डाल दिया। विज्ञापन में लिखा था , “मुझे प्रेग्नेंट करो और पाओ मोटा इनाम।” इसी ऑफर के झांसे में आकर शख्स ऐसी ठगी का शिकार हो गया, जिसकी कल्पना भी उसने नहीं की थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे के एक ठेकेदार ने यह विज्ञापन एक वेबसाइट पर देखा था। विज्ञापन देने वाले ने खुद को “पर्सनल एजेंसी” का प्रतिनिधि बताया और दावा किया कि यह एक खास प्रोजेक्ट है जिसके तहत महिला को प्रेग्नेंट करने वाले व्यक्ति को मोटी रकम दी जाएगी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, और धीरे-धीरे शख्स को विभिन्न फर्जी प्रोसेसिंग, टेस्ट और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा गया।
कुछ ही दिनों में बिजनेसमैन ने अलग-अलग खातों में कुल 11 लाख रुपये भेज दिए। जब सामने वाले का संपर्क टूट गया, तब जाकर उसे समझ आया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है। इसके बाद पीड़ित ने पुणे साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और चेतावनी दी है कि इंटरनेट पर इस तरह के लुभावने और असामान्य ऑफर से सावधान रहें। अधिकारी कहते हैं कि ठग अब लोगों की जिज्ञासा और लालच दोनों का फायदा उठाकर नई-नई तरकीबें अपना रहे हैं।
यह घटना एक बड़ा सबक देती है , डिजिटल युग में किसी भी “अजीब लेकिन आकर्षक” ऑफर पर भरोसा करना महंगा पड़ सकता है।