नवरात्रि में सोना खरीदना महंगा, रिकॉर्ड स्तर पर कीमतें
नवरात्रि में सोना खरीदना महंगा, रिकॉर्ड स्तर पर कीमतें
Gold Price in India Today:भारत में 27 सितंबर, शनिवार को सोने की कीमत लगातार दूसरे दिन बढ़ी और हफ्ते की शुरुआत में हुई गिरावट की भरपाई कर ली. दो दिन की मजबूती के बाद सोना अपने ऑल-टाइम हाई के करीब पहुंच गया.
हफ्ते की शुरुआत में कीमत गिरने से खरीदारों को राहत की उम्मीद थी, खासकर नवरात्रि पर सोना खरीदने वालों को. लेकिन अमेरिका के H1B वीजा, भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता, अमेरिकी फेड की ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता और दूसरे अंतरराष्ट्रीय हालात के चलते सोने की डिमांड फिर बढ़ गई.
आज सोने की कीमत कितनी बढ़ी?
- 24 कैरेट सोना: 600 रुपये चढ़कर 1,15,480 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: 550 रुपये बढ़कर 1,05,850 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट सोना: 450 रुपये बढ़कर 86,610 रुपये प्रति 10 ग्राम
साल की शुरुआत से अब तक भारत में सोने की कीमतों में 40% से ज्यादा की तेजी आ चुकी है. सितंबर में भी सोना लगातार महंगा हुआ, जिससे महंगाई बढ़ने में योगदान रहा. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिकी आर्थिक हालात और निवेशकों की चिंता के कारण सोना आगे भी महंगा हो सकता है.
शहरों में सोने की कीमत
- चेन्नई: 24 कैरेट – ₹11,608/ग्राम | 22 कैरेट – ₹10,640/ग्राम | 18 कैरेट – ₹8,810/ग्राम
- दिल्ली: 24 कैरेट – ₹11,553/ग्राम | 22 कैरेट – ₹10,640/ग्राम | 18 कैरेट – ₹8,810/ग्राम
- मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, केरल: 24 कैरेट – ₹11,548/ग्राम | 22 कैरेट – ₹10,585/ग्राम | 18 कैरेट – ₹8,661/ग्राम
- अहमदाबाद, वडोदरा: 24 कैरेट – ₹11,608/ग्राम | 22 कैरेट – ₹10,590/ग्राम | 18 कैरेट – ₹8,666/ग्राम
चांदी की कीमत
शनिवार को चांदी भी महंगी हुई. अब भारत में इसकी कीमत 149 रुपये प्रति ग्राम और 1,49,000 रुपये प्रति किलो हो गई है. बढ़ती मांग की वजह से चांदी भी अपने ऑल-टाइम हाई के करीब पहुंच गई है.