क्या अब Volodymyr Zelenskyy दिल्ली आ सकते हैं…
क्या अब Volodymyr Zelenskyy दिल्ली आ सकते हैं…
Vladimir Putin के भारत दौरे के ठीक बाद अब भारत में यूक्रेन के राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी, कूटनीति की बारीक चाल में बदल सकते हैं कई पेंच।
पुतिन की यात्रा पूरी होते ही भारत की विदेश नीति एक नए मोड़ पर है। दिल्ली अब जेलेंस्की की भारत यात्रा की तारीख तय करने की तैयारी कर रही है। इस कदम को इस साल के अंत या 2026 की शुरुआत में संभव माना जा रहा है।
भारत और यूक्रेन के बीच रिश्ते इस वक्त नई ऊँचाई की ओर हैं। पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों ने राजनीतिक, आर्थिक और सामरिक सहयोग को फिर से मजबूत करने की दिशा में कई कदम उठाए हैं।
यूक्रेनी दूतावास ने भी संकेत दिए है कि दोनों पक्ष इस दौरे की संभावनाओं पर काम कर रहे हैं।
इस दौरे का महत्व सिर्फ द्विपक्षीय संबंधों तक सीमित नहीं रहेगा। यह भारत की उस भू-राजनीतिक संतुलन नीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें वह रूस और पश्चिमी देशों, दोनों से संवाद कायम रखते हुए, शांति एवं कूटनीतिक बातचीत के रास्ते खुला रखना चाहता है।
अब सवाल यह है कि रूस के नेता पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, दोनों को एक के बाद एक न्योता देना, भारत के लिए कितना आसान होगा? लेकिन दिल्ली फिलहाल यही सोच रही है कि ‘संवाद’ और ‘शांति’ को लेकर उसकी भूमिका फिर से सामने आए।