विजय देवरकोंडा पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, आदिवासी समुदायों पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

Updated on 2025-06-24T12:17:07+05:30

विजय देवरकोंडा पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, आदिवासी समुदायों पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

विजय देवरकोंडा पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, आदिवासी समुदायों पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

फिल्म इवेंट के दौरान आदिवासी समुदायों को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर अभिनेता विजय देवरकोंडा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आरोप है कि अप्रैल में फिल्म 'रेट्रो' के प्री-रिलीज़ इवेंट के दौरान विजय देवरकोंडा ने आदिवासी संघर्षों की तुलना पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले से की और आदिवासियों को पाकिस्तानी आतंकवादियों के समकक्ष बताया। इस बयान को लेकर आदिवासी समुदायों में भारी नाराजगी है।

यह शिकायत आदिवासी समुदायों की संयुक्त कार्रवाई समिति के अध्यक्ष अशोक राठौड़ द्वारा दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने 17 जून को एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और इस बयान पर सामाजिक और राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।