CBSE 10th Result 2026: फतेहपुर टॉपर बनी अर्पिता सिंह, दूसरे-तीसरे स्थान का खुलासा

Updated on 2026-04-17T13:18:03+05:30

CBSE 10th Result 2026: फतेहपुर टॉपर बनी अर्पिता सिंह, दूसरे-तीसरे स्थान का खुलासा

CBSE 10th Result 2026: फतेहपुर टॉपर बनी अर्पिता सिंह, दूसरे-तीसरे स्थान का खुलासा

सीबीएसई 10वीं के परिणाम जारी होते ही फतेहपुर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की छात्रा अर्पिता सिंह ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। वहीं सेंट जेवियर्स स्कूल के अंबर शुक्ला दूसरे स्थान पर और महर्षि विद्या मंदिर की निष्ठा दीक्षित 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

अर्पिता सिंह की इस शानदार उपलब्धि से उनके स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। इसी स्कूल का रिजल्ट भी शानदार रहा, जहां 53 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

निष्ठा दीक्षित ने अपनी सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और माता-पिता के सहयोग को बताया। उनके पिता संजय दीक्षित सीएचसी गाजीपुर में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। निष्ठा का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है और वह आगे एमबीबीएस की तैयारी करना चाहती हैं।

इसी स्कूल की आकांक्षा सिंह ने भी 97 प्रतिशत अंक हासिल किए और अपनी सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को दिया। उन्होंने आगे यूपीएससी परीक्षा देने की इच्छा जताई है।

चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां प्राची पाल और आनंद शुक्ला ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। प्राची का सपना यूपीएससी करना है, जबकि आनंद इंजीनियर बनना चाहते हैं। स्कूल प्रिंसिपल पूनम श्रीवास्तव ने बताया कि उनके संस्थान के 11 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

इसके अलावा निकिता बाजपेई, आयुष कुमार, नव्या शुक्ला, आशुतोष अवस्थी, ईशा साहू, आकृति श्रीवास्तव, तनु यादव, नैनम गुप्ता और ओजस्वा सहित कई छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रिजल्ट के बाद पूरे जिले में जश्न का माहौल देखने को मिला और स्कूलों में मिठाइयां बांटी गईं।

यह भी पढ़े 

OMR शीट का खेल, सही जवाब भी हो सकता है गलत; एग्जाम देने से पहले जान लें जरूरी बातें