CBSE 12th Result 2026: CBSE 12वीं रिजल्ट जारी! DigiLocker-UMANG पर ऐसे तुरंत करें चेक

Updated on 2026-05-12T15:20:14+05:30

CBSE 12th Result 2026: CBSE 12वीं रिजल्ट जारी! DigiLocker-UMANG पर ऐसे तुरंत करें चेक

CBSE 12th Result 2026: CBSE 12वीं रिजल्ट जारी! DigiLocker-UMANG पर ऐसे तुरंत करें चेक

CBSE 12th Result 2026: CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी समय कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. इस साल करीब 18 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है और अब सभी को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय घोषित नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि नतीजे जल्द जारी किए जा सकते हैं.

इन प्लेटफॉर्म्स पर मिलेगा रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट ही नहीं, बल्कि DigiLocker, UMANG ऐप और SMS सेवा के जरिए भी अपना स्कोर चेक कर सकेंगे. बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए कई डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए हैं ताकि वेबसाइट स्लो होने पर भी आसानी से रिजल्ट देखा जा सके.

ये हैं रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट्स

  • cbse.gov.in
  •  cbseresults.nic.in
  • results.cbse.nic.in
  •  digilocker.gov.in
  •  UMANG App

DigiLocker पर ऐसे देखें मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें. इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार की मदद से लॉगिन करें. फिर CBSE सेक्शन में जाकर “CBSE Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें. यहां रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी भरनी होगी. डिटेल्स सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. छात्र डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकेंगे.

UMANG ऐप पर भी मिलेगा रिजल्ट

छात्र Google Play Store या Apple App Store से UMANG ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. ऐप में लॉगिन करने के बाद CBSE सेवा विकल्प चुनना होगा. इसके बाद रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरकर रिजल्ट देखा जा सकेगा. फिलहाल ऐप पर “Results Coming Soon” का अपडेट दिखाई दे रहा है.

SMS से भी जान सकेंगे रिजल्ट

अगर रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक रहता है, तो छात्र SMS सेवा का इस्तेमाल भी कर सकेंगे. इसके लिए बोर्ड की ओर से तय फॉर्मेट में मैसेज भेजना होगा, जिसके बाद रिजल्ट मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा.

छात्रों में बढ़ी बेचैनी

रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है. सोशल मीडिया पर भी छात्र रिजल्ट डेट को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं. माना जा रहा है कि CBSE जल्द ही आधिकारिक घोषणा कर सकता है, जिसके बाद लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा.

यह भी पढ़े 

CTET 2026 नोटिफिकेशन जारी, शुरू हुए आवेदन; तुरंत करें अप्लाई