CBSE 12th Result 2026 Declared: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, लड़कियां फिर बाजी मार ले गईं

Updated on 2026-05-13T15:22:29+05:30

CBSE 12th Result 2026 Declared: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, लड़कियां फिर बाजी मार ले गईं

CBSE 12th Result 2026 Declared: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, लड़कियां फिर बाजी मार ले गईं

CBSE 12th Result 2026 Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे घोषित होते ही 18 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म हो गया. हालांकि इस बार रिजल्ट ने कई छात्रों को चौंका भी दिया, क्योंकि पिछले साल के मुकाबले पास प्रतिशत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

इस बार कितना रहा कुल रिजल्ट?

सीबीएसई की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल कुल 18,57,517 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 17,68,986 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 15,07,109 छात्र पास हुए. इस तरह कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा.

अगर पिछले साल से तुलना करें तो 2025 में कुल पास प्रतिशत 88.39% था. यानी इस बार रिजल्ट में 3.19% की गिरावट दर्ज की गई है. बढ़ती कंपार्टमेंट और कम हुए रिजल्ट ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता भी बढ़ा दी है.

लड़कियों ने फिर मारी बाजी

हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.13% दर्ज किया गया. यानी लड़कियां लड़कों से 6.73% आगे रहीं.

पिछले साल भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था. यही वजह है कि एक बार फिर बेटियों ने बोर्ड परीक्षा में अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है.

95% से ज्यादा नंबर लाने वाले कितने छात्र?

इस साल 17,113 छात्रों ने 95% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं. वहीं 94,028 छात्रों को 90% से अधिक नंबर मिले हैं. दूसरी तरफ 1,63,800 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है, जो कुल छात्रों का 9.26% है. पिछले साल यह आंकड़ा 7.63% था.

केवीएस स्कूलों का शानदार प्रदर्शन

इस बार केंद्रीय विद्यालय संगठन यानी KVS स्कूलों ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया है. केवीएस का पास प्रतिशत 98.55% रहा. इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालयों का रिजल्ट 98.47% दर्ज किया गया.

कौन सा रीजन रहा सबसे आगे?

रीजन वाइज रिजल्ट में त्रिवेंद्रम ने बाजी मारी है. यहां 95.62% छात्र पास हुए हैं. दूसरे नंबर पर चेन्नई और तीसरे नंबर पर बेंगलुरु रीजन रहा. इन नतीजों ने दक्षिण भारत के छात्रों का शानदार प्रदर्शन एक बार फिर साबित कर दिया है.

यह भी पढ़े 

CBSE 12th Result 2026: CBSE 12वीं रिजल्ट जारी! DigiLocker-UMANG पर ऐसे तुरंत करें चेक