चीन ने अरुणाचल के कई स्थानों के नाम बदले, भारत ने कहा- नाम बदलने से सच नहीं बदलेगा।
Updated on 2025-05-14T11:00:04+05:30
चीन ने अरुणाचल के कई स्थानों के नाम बदले, भारत ने कहा- नाम बदलने से सच नहीं बदलेगा।
India China: चीन ने फिर से भारत के खिलाफ साजिश करने की कोशिश की है और पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के नाम बदल दिए हैं। भारत ने इस पर सख्त प्रतिक्रिया दी और कहा कि चीन के ऐसे प्रयासों से सच नहीं बदलेगा। भारत ने स्पष्ट किया कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा से भारत का हिस्सा रहा है और रहेगा।
भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि चीन के इस प्रयास को भारत सिरे से नकारता है। उन्होंने कहा कि नाम बदलने से अरुणाचल प्रदेश की वास्तविक स्थिति नहीं बदलेगी, यह भारत का अभिन्न हिस्सा है।
चीन की इस हरकत के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच भी तनाव बढ़ा हुआ है।