बांग्लादेश में "विदेशी पत्नी" खरीदने को लेकर चीन ने जारी की चेतावनी, शादी के नाम पर हो रही ठगी और तस्करी का खुलासा

Updated on 2025-06-03T10:59:34+05:30

बांग्लादेश में "विदेशी पत्नी" खरीदने को लेकर चीन ने जारी की चेतावनी, शादी के नाम पर हो रही ठगी और तस्करी का खुलासा

बांग्लादेश में "विदेशी पत्नी" खरीदने को लेकर चीन ने जारी की चेतावनी, शादी के नाम पर हो रही ठगी और तस्करी का खुलासा

बांग्लादेश में बढ़ते शादी और मानव तस्करी के मामलों को देखते हुए ढाका स्थित चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एक खास चेतावनी जारी की है। दूतावास ने कहा है कि सोशल मीडिया पर "जल्दी शादी" और "विदेशी पत्नी" के नाम पर चल रहे विज्ञापनों से सावधान रहें, क्योंकि ये शादी के नाम पर ठगी और मानव तस्करी से जुड़े हो सकते हैं।

दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया कि चीनी कानून के अनुसार कोई भी एजेंसी अंतरराष्ट्रीय विवाह सेवा प्रदान नहीं कर सकती, इसलिए ऐसे किसी भी मैरिज ब्रोकर या एजेंट से दूरी बनाए रखें।

चीनी नागरिकों को ऑनलाइन रोमांस स्कैम और क्रॉस-बॉर्डर मैरिज एजेंसियों से दूर रहने की सलाह दी गई है ताकि वे आर्थिक और व्यक्तिगत नुकसान से बच सकें।

इस पूरे संकट की एक बड़ी वजह चीन की तीन दशकों तक चली 'वन चाइल्ड पॉलिसी' मानी जा रही है, जिसके चलते लड़कों को प्राथमिकता दी गई और लाखों लड़कियों का जन्म या पालन-पोषण ही नहीं हुआ।

अब स्थिति यह है कि चीन में लगभग 3.5 करोड़ पुरुषों को जीवनसाथी नहीं मिल रहा, और वे विदेशी दुल्हनों की तलाश में दूसरे देशों की ओर रुख कर रहे हैं। 2024 में चीन में शादी के मामलों में लगभग 10 लाख की गिरावट दर्ज की गई है, जिसकी बड़ी वजह महंगाई और आर्थिक अस्थिरता को माना जा रहा है।

चीनी दूतावास की यह चेतावनी न सिर्फ बांग्लादेश, बल्कि उन सभी देशों के लिए अहम संकेत है जहां शादी के नाम पर हो रही अंतरराष्ट्रीय ठगी और तस्करी का जाल फैलता जा रहा है।