लंबे समय से पीठ दर्द? यह खतरनाक कैंसर का संकेत भी हो सकता

Updated on 2025-12-03T18:04:52+05:30

लंबे समय से पीठ दर्द? यह खतरनाक कैंसर का संकेत भी हो सकता

लंबे समय से पीठ दर्द? यह खतरनाक कैंसर का संकेत भी हो सकता

पीठ दर्द आजकल आम समस्या है, लेकिन इसे हमेशा थकान या गलत बैठने का तरीका मानकर नजरअंदाज करना ठीक नहीं. अगर दर्द कई दिनों तक बना रहे और दवा या आराम से ठीक न हो तो यह किसी गंभीर बीमारी या कैंसर का शुरुआती संकेत भी हो सकता है।

किस तरह का दर्द खतरा हो सकता है?

अगर पीठ में बिना किसी वजह के लगातार दर्द हो, रात में बढ़ जाए, लेटने पर ज्यादा महसूस हो या किसी भी गतिविधि से जुड़ा न हो तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। इसके साथ अचानक वजन घटने, कमजोरी, भूख कम लगने या आदतों में बदलाव जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत जांच जरूरी है। ऐसा दर्द अग्नाशय, स्तन, फेफड़ों, प्रोस्टेट या किडनी कैंसर से जुड़ा हो सकता है।

फेफड़ों के कैंसर का शुरुआती संकेत भी हो सकता है पीठ दर्द

लगातार रहने वाला पीठ दर्द फेफड़ों के कैंसर का शुरुआती लक्षण भी हो सकता है। करीब 25% मरीजों को ऐसे ही खास तरह का बैक पेन होता है, जो दवाओं और फिजियोथेरेपी से भी कम नहीं होता। ट्यूमर बढ़ने पर दर्द रीढ़ से होकर हाथ-पैर तक फैल सकता है, जिससे सुन्नपन या कमजोरी भी महसूस होती है।

कब डॉक्टर से तुरंत मिलें?

अगर दर्द आराम करते हुए भी जारी रहे, रात में बढ़ जाए, अचानक शुरू होकर लगातार बढ़ता रहे, या हल्की सांस में भी दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। फेफड़ों के कैंसर में लगातार खांसी, आवाज बदलना, खून वाली खांसी, वजन कम होना और सांस फूलना जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 

Paush Month 2025: पौष में बढ़ेगी सेहत, कड़ाके की सर्दी में आयुर्वेद देगा सहारा