CM नीतीश ने 3 दिन पहले ही 3831 करोड़ के पुल का उद्घाटन किया था, अब उसमें दरारें कैसे पड़ गईं?

Updated on 2025-04-14T14:08:53+05:30

CM नीतीश ने 3 दिन पहले ही 3831 करोड़ के पुल का उद्घाटन किया था, अब उसमें दरारें कैसे पड़ गईं?

CM नीतीश ने 3 दिन पहले ही 3831 करोड़ के पुल का उद्घाटन किया था, अब उसमें दरारें कैसे पड़ गईं?

पटना में बना जेपी गंगा पथ, जिसकी लागत 3831 करोड़ रुपये है, उसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 9 अप्रैल को किया था। लेकिन सिर्फ तीन दिन बाद ही पुल में बड़ी दरारें दिखने लगीं। ये दरारें दीदारगंज के पास पिलर नंबर A-3 के पास दोनों लेन में नजर आ रही हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दरारें साफ दिख रही हैं।

इस पुल का उद्घाटन काफी धूमधाम से हुआ था। मंच पर सीएम के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री, पथ निर्माण मंत्री और कई नेता और अफसर मौजूद थे। लेकिन उद्घाटन के बाद जैसे ही पुल पर गाड़ियों की आवाजाही शुरू हुई, सड़क पर दरारें आ गईं।

अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या सरकार ने चुनाव को ध्यान में रखकर जल्दीबाज़ी में अधूरे काम का उद्घाटन कर दिया? विशेषज्ञों का कहना है कि शायद निर्माण में लापरवाही हुई और तकनीकी जांच पूरी नहीं की गई।

बिहार में यह पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी कई पुलों के गिरने या सड़कों के टूटने की खबरें आती रही हैं। इससे सरकार की निगरानी और ज़िम्मेदारी पर सवाल उठते हैं।