Cool Cool Destinations:गर्मी से परेशान? ये कूलकेशन जगहें मिनटों में दिलाएंगी राहत
Cool Cool Destinations:गर्मी से परेशान? ये कूलकेशन जगहें मिनटों में दिलाएंगी राहत
भारत में रिकॉर्डतोड़ गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की छुट्टियों की योजना को पूरी तरह बदल दिया है. अब भारतीय टूरिस्ट उमस और चिलचिलाती धूप से बचने के लिए ‘कूलकेशन’ जैसे नए ट्रेंड को तेजी से अपना रहे हैं. यह सिर्फ एक छुट्टी नहीं, बल्कि ठंडी और शांत वादियों में सुकून भरी यात्रा का नया अंदाज बन गया है. लोग अब ऐसी अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशंस की तलाश कर रहे हैं जहां मौसम सुहावना हो, भीड़ कम हो और नेचर के बीच समय बिताने का अनुभव मिले.
इसी ट्रेंड के बीच दुनियाभर में कई ऐसे खूबसूरत और ठंडे पर्यटन स्थल हैं, जो इस गर्मी में भारतीय यात्रियों के लिए बेहतरीन विकल्प बनकर उभर रहे हैं. आइए जानते हैं 7 ऐसे ‘कूलकेशन’ डेस्टिनेशंस के बारे में, जो गर्मी को कर सकते हैं पूरी तरह रिप्लेस.
चियांग माई, थाईलैंड: पहाड़ों के बीच स्थित यह शहर 22–32°C तापमान के साथ सुहावना मौसम देता है, जहां मंदिर, नेशनल पार्क और एलीफेंट सेंचुरी आकर्षण हैं.
कैमरन हाइलैंड्स, मलेशिया: 15–25°C तापमान वाला यह हिल स्टेशन चाय बागानों, स्ट्रॉबेरी फार्म और धुंध भरे रास्तों के लिए मशहूर है.
उबुद, इंडोनेशिया: 20–26°C के बीच तापमान वाली यह जगह चावल के खेतों और वर्षावनों के बीच सुकून देती है.
दा लात, वियतनाम: 16–24°C तापमान वाला ‘लिटिल पेरिस’ चीड़ के जंगलों और झीलों के लिए जाना जाता है.
तस्मानिया, ऑस्ट्रेलिया: 8–17°C की ठंडक, सुनहरे जंगल और ऐतिहासिक शहर इसे नेचर लवर्स के लिए खास बनाते हैं.
होक्काइडो, जापान: 8–17°C तापमान में फूलों के बाग, नेशनल पार्क और शांत शहर पर्यटकों को आकर्षित करते हैं.
क्वीन्सटाउन, न्यूजीलैंड: 5–15°C ठंडे मौसम में झील, वाइनयार्ड और एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद लिया जा सकता है.
यह भी पढ़े