कोरोना का नया JN.1 वेरिएंट: सिंगापुर-हांगकांग में फैला डर, भारत भी अलर्ट.

Updated on 2025-05-20T13:38:25+05:30

कोरोना का नया JN.1 वेरिएंट: सिंगापुर-हांगकांग में फैला डर, भारत भी अलर्ट.

कोरोना का नया JN.1 वेरिएंट: सिंगापुर-हांगकांग में फैला डर, भारत भी अलर्ट.

कोरोना वायरस फिर से लौट आया है और इस बार इसका नया रूप JN.1 दुनिया भर में चिंता बढ़ा रहा है। सिंगापुर और हांगकांग में केस तेजी से बढ़े हैं, जिससे भारत में भी डर का माहौल है। केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मुंबई में दो लोगों की मौत के बाद अलर्ट जारी है।

क्या है JN.1 वेरिएंट?

यह वेरिएंट ओमिक्रॉन के BA.2.86 से जुड़ा है और अगस्त 2023 में पहली बार पाया गया था। इसमें 30 म्यूटेशन हैं, जिससे यह तेजी से फैल सकता है और इम्यून सिस्टम को चकमा दे सकता है।

कितना खतरनाक है?

अभी तक यह वेरिएंट बहुत गंभीर नहीं दिखा है। ज्यादा खतरा कमजोर इम्युनिटी वालों को है।

भारत में स्थिति कैसी है?

देश में 257 एक्टिव केस हैं, जो मामूली हैं। अधिकतर मामले हल्के हैं और अस्पताल में भर्ती की जरूरत नहीं पड़ रही।

वैक्सीन वालों के लिए खतरा?

पहले की वैक्सीन JN.1 पर बहुत असरदार नहीं हैं, लेकिन XBB.1.5 बूस्टर डोज थोड़ी सुरक्षा दे सकती है।

बचाव के उपाय

मास्क पहनें, भीड़ से बचें, हाथ धोते रहें, खांसी-जुकाम में डॉक्टर से मिलें, और साफ-सफाई का ध्यान रखें।