Cotton Clothes Washing: कॉटन कपड़ों का रंग नहीं छूटेगा, अपनाएं ये आसान वॉश ट्रिक

Updated on 2026-04-21T17:00:10+05:30

Cotton Clothes Washing: कॉटन कपड़ों का रंग नहीं छूटेगा, अपनाएं ये आसान वॉश ट्रिक

Cotton Clothes Washing: कॉटन कपड़ों का रंग नहीं छूटेगा, अपनाएं ये आसान वॉश ट्रिक

गर्मियों में कॉटन के कपड़े हर किसी की पहली पसंद होते हैं क्योंकि ये हल्के, आरामदायक और त्वचा के लिए सुरक्षित माने जाते हैं। लेकिन इनकी सही देखभाल न की जाए तो कुछ ही वॉश में इनका रंग फीका पड़ने लगता है या फिर दूसरे कपड़ों पर रंग छोड़ देता है, जिससे पसंदीदा आउटफिट जल्दी खराब हो जाते हैं।

अक्सर लोग बिना सोचे-समझे कपड़ों को वॉशिंग मशीन में डाल देते हैं या गलत डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं, जिससे रंग जल्दी उड़ने लगता है। कई बार नए कपड़ों से भी शुरुआत में ज्यादा रंग निकलता है, जो बाकी कपड़ों को भी खराब कर देता है।

कॉटन कपड़ों को बचाने का आसान तरीका

  • पहली बार धोने से पहले कपड़े को नमक मिले पानी में 20–30 मिनट भिगो दें। इससे रंग सेट हो जाता है और आगे रंग नहीं निकलता।
  • हमेशा ठंडे पानी और माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। हार्श केमिकल वाले डिटर्जेंट से बचें।
  • कपड़े धोते समय उन्हें उल्टा करके धोएं, इससे रंग और फैब्रिक दोनों सुरक्षित रहते हैं।

सुखाने का सही तरीका भी जरूरी

  • कॉटन कपड़ों को हमेशा हल्की धूप में और उल्टा करके सुखाएं। तेज धूप से कपड़े का रंग फीका पड़ सकता है और फैब्रिक भी खराब हो सकता है।
  • अगर इन आसान ट्रिक्स को अपनाया जाए, तो कॉटन के कपड़े लंबे समय तक नए जैसे बने रह सकते हैं और उनका रंग भी बरकरार रहता है।

यह भी पढ़े 

Remedies for Skin Itching: पीठ-पैरों की खुजली से राहत कैसे? जानें असरदार उपाय