चुटकियों में बनाये AI वीडियो, META का नया तहलका

Updated on 2025-09-26T17:03:49+05:30

चुटकियों में बनाये AI वीडियो, META का नया तहलका

चुटकियों में बनाये AI वीडियो, META का नया तहलका

सोशल मीडिया में फिर से नया धमाका होने वाला है। मेटा ने “Vibes” नाम से नया AI वीडियो फीड लॉन्च किया है, जहां यूजर्स AI से वीडियो बना और रीमिक्स कर सकते हैं। इसका मकसद सोशल कंटेंट में नई कैटेगरी बनाना है और टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म को चुनौती देना है।

कैसे यूज करें:

Vibes को मेटा AI ऐप और वेबसाइट पर एक्सेस किया जा सकता है। यह एक तरह का AI क्रिएटिव हब है। यहां आप इंसानों के प्रॉम्प्ट के आधार पर AI से बनाए वीडियो देखेंगे। पसंद आने पर आप वीडियो को रीमिक्स कर सकते हैं, म्यूजिक बदल सकते हैं, विजुअल एडिट कर सकते हैं या नया प्रॉम्प्ट देकर पूरी तरह नया वीडियो बना सकते हैं।

मेटा की रणनीति:

मेटा ने टिकटॉक को टक्कर देते हुए नई कैटेगरी में बाजी मार ली है। मेटा के AI वीडियो आसानी से इंस्टाग्राम और फेसबुक की स्टोरी या रील्स में शेयर किए जा सकते हैं। इस तरह, प्लेटफॉर्म मेटा के पूरे इकोसिस्टम में आसानी से फिट हो गया है।