त्योहार में भीड़ बढ़ी, DTC बस सेवा सामान्य रही, रेखा गुप्ता सरकार

Updated on 2025-10-24T12:36:12+05:30

त्योहार में भीड़ बढ़ी, DTC बस सेवा सामान्य रही, रेखा गुप्ता सरकार

त्योहार में भीड़ बढ़ी, DTC बस सेवा सामान्य रही, रेखा गुप्ता सरकार

दिल्ली सरकार ने कहा है कि राजधानी में डीटीसी बसों की कोई कमी नहीं है और सभी रूटों पर बसें नियमित और सुचारू रूप से चल रही हैं।

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बसों की संख्या बढ़ाने और रूटों को बेहतर बनाने पर लगातार काम हो रहा है ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ने से थोड़ी असुविधा हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बसों की कमी है।

वर्तमान में दिल्ली में करीब 4,000 बसें चल रही हैं, जिनमें सीएनजी, बड़ी इलेक्ट्रिक और 9 मीटर लंबी देवी इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। ये बसें 426 शहर रूट, 12 एनसीआर रूट और 70 विशेष रूट पर चल रही हैं। सरकार 2026 तक बसों की संख्या बढ़ाकर 7,000 करने की तैयारी में है, जिससे यात्रा और आसान हो जाएगी।

यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए आईआईटी दिल्ली के साथ मिलकर बस मार्गों का पुनर्गठन किया जा रहा है। नई बसें खासकर बाहरी इलाकों में चलाई जा रही हैं और नए बस स्टॉप भी बनाए जा रहे हैं।

डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सुरक्षित, भरोसेमंद और पर्यावरण-हितैषी सार्वजनिक परिवहन देना है। फ्लीट बढ़ाकर, रूट सुधारकर और इलेक्ट्रिक बसों के उपयोग से दिल्ली में स्वच्छ, आधुनिक और बेहतर बस सेवा सुनिश्चित की जाएगी।