जासूसी के आरोप में CRPF जवान मोती राम जाट गिरफ्तार, पाकिस्तान को दे रहा था जानकारी।

Updated on 2025-05-26T18:27:25+05:30

जासूसी के आरोप में CRPF जवान मोती राम जाट गिरफ्तार, पाकिस्तान को दे रहा था जानकारी।

जासूसी के आरोप में CRPF जवान मोती राम जाट गिरफ्तार, पाकिस्तान को दे रहा था जानकारी।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने CRPF के जवान मोती राम जाट को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर 2023 से पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों (PIO) को देश की गोपनीय जानकारी देने का आरोप है। जांच में सामने आया है कि वह इसके बदले कई तरीकों से पैसे भी ले रहा था।

NIA ने उसे दिल्ली से पकड़ा और अभी उससे पूछताछ की जा रही है। कोर्ट ने उसे 6 जून तक NIA की हिरासत में भेज दिया है ताकि जांच पूरी की जा सके।

 

CRPF ने भी बयान जारी कर बताया कि जवान की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। नियम तोड़ने की पुष्टि होने पर उसे NIA को सौंपा गया और 21 मई 2025 से उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।