दैनिक अंक ज्योतिष: 10 April 2026 By Umika Sharma (Numerologist ,Vastu & Energy Healer)

Updated on 2026-04-10T11:09:32+05:30

दैनिक अंक ज्योतिष: 10 April 2026 By Umika Sharma (Numerologist ,Vastu & Energy Healer)

दैनिक अंक ज्योतिष: 10 April 2026 By Umika Sharma (Numerologist ,Vastu & Energy Healer)

मूलांक-1-आज दिन की शुरुआत ईष्ट की आराधना से करें।आज आपके लिए दिन मिला जुला असर लेकर आएगा।आज धन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी|आज आपके आत्मविश्वास में भी कमी आने की संभावना दिखाई दे रही है|आज जॉब करने वालों को नयी जिम्मेदारी मिल सकती है |

मूलांक-2-आज आपका दिन सामान्य रहेगा।धन का व्यय सोच समझकर करें।बच्चों की सेहत को लेकर परेशान हो सकते है।आज किसी भी प्रकार के निवेश करने से दूर रहें।आज सामान्य तौर पर दिन सही रहेगा।ऑफिस या कारोबार के लिए भी दिन सामान्य ही रहने वाला है।वाहन सावधानी से चलाए।

मूलांक-3-आज दिन अच्छा बीतेगा।सुबह की शुरुआत ध्यान और पूजा से करे। आज धन लाभ के योग बन रहें हैं।कोई नया वाहन या भूमि लेने का भी योग दिखाई दे रहा है।आज इस मूलांक के छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।आज शाम के समय परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे।

मूलांक-4-आज का दिन सामान्य रहेगा।अपने काम को अच्छे से पूरा करने की कोशिश करें। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने को तैयार रहे। रिलेशनशिप के मामले में समझ दारी से निर्णय ले।बेवजह की बहस में न पड़े।ऑफिस या कार्य स्थल पर अपने काम से काम रखें। चापलूसों से सावधान रहें।

मूलांक-5-आज धन लाभ होने के योग बन रहे है।लेकिन आज कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।अपने गुस्से पर कंट्रोल रखे।बिना सोचे समझे किसी के लफड़े में न पड़ें। ऑफिस में अपने काम से काम रखे।शाम तक समय आपके पक्ष में होगा।

मूलांक-6-आज आपके लिए प्रोफेसनल लाइफ में कई बड़े मौके सामने आएंगे।अपने लिए बेस्ट चुने। रिलेशनशिप के मामले में भी दिन अच्छा है।भाई या बहन की मदद से आज किसी कर्ज से छुटकारा मिलेगा।नई पार्टनरशिप से धन लाभ होगा।

मूलांक-7-आज दिन की शुरुआत योग और मेडिटेशन से करें।ईष्ट का सुमिरन आपके दिन को और बलवान बनाएगा।निवेश के लिए दिन सामान्य रहेगा।शाम का समय दोस्तों के साथ बीतेगा।सही और गलत का विश्लेषण करके ही कार्य स्थल पर निर्णय ले।अपने जीवन से जुड़ी बातें जीवनसाथी के साथ सांझा करने की आदत डालें।आज धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।

मूलांक-8-आज जो भी काम करे ,अच्छे से सोच समझकर शुरू करें।किसी की बातों में न आए।बेवजह गुस्सा न करे।सेहत का ध्यान दे।बाहर का खाना खाने से परहेज करें।निवेश से आज बचें।किसी को धोखा देकर कमाने की न सोचे,अन्यथा आपका ही नुकसान होगा। परिश्रम से आगे बढ़कर ही आपको सफलता मिल सकती है।

मूलांक-9-आज आपका दिन थोड़ा व्यस्त हो सकता है।काम की अधिकता रहेगी।आज आपको धन का लाभ  हो सकता है।आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती हैं।सीनियर्स आपकी तारीफ करेंगे ।आज प्रमोशन के भी योग बन रहे है।आज दोपहर बाद प्रॉपर्टी खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं,जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।

यह भी पढ़े 

Vastu Tips For Home: घर का ये कोना बनाए मालामाल, ऐसे बढ़ाएं पॉजिटिव एनर्जी घर में