दैनिक अंक ज्योतिष 12 अप्रैल 2025

Updated on 2025-04-12T09:54:51+05:30

दैनिक अंक ज्योतिष 12 अप्रैल 2025

दैनिक अंक ज्योतिष 12 अप्रैल 2025

मूलांक-1-आज मूलांक एक वालों के लिए किसी भी काम की नई शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन है।आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।आज किसी भी प्रकार के लालच से बचें।

मूलांक-2-आज का दिन आपके लिए लाभ वाला होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।मित्र,सहयोगी,आपका साथ देंगे।आपके सभी काम सफल होंगे।परिवार में खुशियां बढ़ेंगी।

मूलांक-3-आज आप चारों ओर से प्रोत्साहित महसूस करेंगे।आपको आपके लिए कामों के अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे।एक्टिव रहे और पूरी ईमानदारी से अपना काम करते रहे।अपने इष्ट का ध्यान रखें, परिणाम अवश्य ही शुभ फल दाई होंगे।हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक -4-मूलांक 4 वालों आज आपके प्लान को गति मिल सकती है।कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है,आप पूरी तैयारी से आगे बढ़े।आपको सफलता जरूर मिलेगी।

मूलांक-5-आज आपको अपना टेलेंट दिखाने का पूरा मौका मिलेगा।लोग आपसे प्रभावित होंगे।आप पूरे दिन एक्टिव रहेंगे।लोग आपको तारीफ करेंगे।अति उत्साह से बचें।अपनी प्रतिभा पर विश्वास रखे परन्तु घमंड न करें।

मूलांक-6- आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।हालांकि अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें।काम पर अपना फोकस बनाए रखें। प्रोफेसनल मामलों में स्पष्ट रहे।किसी के दबाव में न आएं।

मूलांक-7-  आज मन थोड़ा परेशान हो सकता है। कुछ लोगों के जीवन में नौकरी परिवर्तन के योग बन रहे है।खर्चे बढ़ सकते हैं। भावनाओं को वश में रखे ।कार्य स्थल पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मूलांक-8- आज आपका दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा।अपने कामों को सही दिशा में ले जाएं। कार्यों में स्पष्ट रहे।विश्वास और आपके मनोबल से सभी काम पूर्ण होंगे।

मूलांक-9-आज आप अपना ध्यान अपने काम पर केंद्रित करेंगे।क्रिएटिव कार्य प्रणाली आपको सफलता देगी।आज आपको अति उत्साह से बचना होगा।अपने मान सम्मान का ध्यान रखें।