दैनिक अंक ज्योतिष 16 September 2025 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert/Energy Healer)
दैनिक अंक ज्योतिष 16 September 2025 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert/Energy Healer)
मूलांक-1-आज इस मूलांक के जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा |आज बिना डरे ऑफिस या कार्य क्षेत्र में आने वाले चैलेंज का पूरे विश्वास के साथ सामना करें, सफलता आपका इन्तेज़ार कर रही है |आज रिश्तों के मामले में भी आज दिन अच्छा रहेगा |
मूलांक-2-आज आपका दिन थोड़ा परेशान करने वाला होता सकता है | मन में कोई विचार बार बार आके परेशान करेगा |आपको चाहिए कि आप आज माता या माता जैसे किसी महिला को आज कुछ भेंट दे |काँच की ग्लास में पानी पीए |किसी गरीब को आज भोजन या धन का दान करें |
मूलांक-3-आज दिन की शुरुआत ध्यान और मेडिटेशन से करें |आर्थिक विकास होगा|मानसिक रूप से भी मजबूती आएगी |आपके द्वारा चुना गया मार्ग आपको आपके लक्ष्य तक अवश्य पहुंचाएगा |निवेश के लिए दिन अच्छा है |स्वास्थ्य का ध्यान रखें |अपने ऊपर पूरा विश्वास रखें, आपकी सफलता निश्चित है |
मूलांक -4- आज का दिन सामान्य रहेगा।सारे काम समय पर पूरे होंगे |धन लाभ के योग है, साथ ही ख़र्चे भी आज हो सकते हैं |व्यर्थ के खर्चों से बचें |कार्य स्थल पर अपने काम से काम रखें |बेवजह किसी से बहस न करें | कोई बड़ा निवेश या काम की शुरुआत अगर आज करने की सोच रहे हैं तो आज के लिए टाल दें |
मूलांक-5-आज कारोबार में लाभ होगा |घर में खुशी का माहौल रहेगा |घर या वाहन का सुख भी आज दिखाई दे रहा है कुछ जातकों के भाग्य में |निवेश के अवसर भी आज आपको मिलेंगे, भविष्य के बारे में सोच के निवेश करें |
मूलांक-6-आज आपके लिए प्रोफेसनल लाइफ में कई बड़े मौके सामने आएंगे।रिलेशनशिप के मामले में भी दिन अच्छा है।भाई या बहन की मदद से आज किसी कर्ज से छुटकारा मिलेगा।नई पार्टनरशिप से धन लाभ होगा।
मूलांक-7-आज दिन की शुरुआत ध्यान और मेडिटेशन से करें |सूर्य को जल दें |आज शाम तक आपके सारे काम अपने आप बनते चले जायेंगे |हनुमान चालीसा का पाठ करें |रिश्तों में पारदर्शिता बरतें |भविष्य के लिए निवेश लाभकारी होगा |धन लाभ के योग हैं साथ ही आज खर्च भी हो सकते हैं |बेवजह के खर्चों पर लगाम रखें |
मूलांक-8-आज एक और जहां धन लाभ के योग है वही आज खर्चे भी बढ़ सकते है।बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाए।आज किसी पुराने दोस्त से भी मुलाकात हो सकती है।किसी को धोखा देने के विषय में न सोचे ,अन्यथा आपको इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते है।
मूलांक-9-आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती हैं।सीनियर्स आपकी तारीफ करेंगे ।आज प्रमोशन के भी योग बन रहे है।आज दोपहर बाद प्रॉपर्टी खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं,जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।