दैनिक अंक ज्योतिष: 17 April 2026 By Umika Sharma (Numerologist,Vastu & Energy Healer)

Updated on 2026-04-17T12:32:06+05:30

दैनिक अंक ज्योतिष: 17 April 2026 By Umika Sharma (Numerologist,Vastu & Energy Healer)

दैनिक अंक ज्योतिष: 17 April 2026 By Umika Sharma (Numerologist,Vastu & Energy Healer)

मूलांक-1-आज का दिन आपके लिए कुछ खास संकेत लेकर आ सकता है। दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन शाम होते होते कोई शुभ समाचार आपके मिल सकता है। माता जी का आशीर्वाद आज आपके लिए शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। व्यापार में अटके काम पूरे होंगे और यदि आप जीवनसाथी को कोई छोटा-सा उपहार देते हैं, तो रिश्ता मजबूत होगा

मूलांक-2-आज का दिन व्यापार और कार्यक्षेत्र के लिहाज से खास रहेगा। नए लोगों से मिलना आज आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। जिन लोगों का अपना व्यवसाय है, उन्हें किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। हालांकि, वाणी का ध्यान रखें और कठिन परिस्थितियों में भी हार न मानने की भावना बनाए रखें।

मूलांक-3-आप के लिए आज का दिन कई मायनों में सकारात्मक संकेत लेकर आ सकता है। निवेश से अच्छे परिणाम आपको प्राप्त होंगे। यदि पहले से कोई रिश्ता चल रहा है, तो उसे लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी।

मूलांक -4-मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन सतर्कता बरतने का संकेत दे रहा है। आज कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी और किसी बड़े निर्णय के कागजों पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करें। व्यापार को लेकर धैर्य बनाए रखने से स्थिति संभल जाएगी।

मूलांक-5-आज आपको आर्थिक मामलों में थोड़ा संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। आज किसी से भी मांग कर वाहन न चलाएं और सोच-समझकर ही पैसा खर्च करें। लेकिन छात्रों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। पुरानी बातों का भार आपके ऊपर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम शुरू करने से पहले योजना बनाकर आगे बढ़ें।

मूलांक-6-मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन रिश्तों के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपके प्रयासों के कारण रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। परिवार के साथ बिताया गया समय आपके लिए यादगार साबित होने वाला है। कार्यक्षेत्र में भी सहयोगियों का साथ मिलेगा। घर और बाहर दोनों जगह मान-सम्मान बढ़ेगा।

मूलांक-7-आज आपको अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। अगर करियर को लेकर कोई परेशानी चल रही थी, तो परिजनों से बात करना आपके लिए सही रहेगा। इस समय मन को शांत रखने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों का हिस्सा बनेंगे।दिन की शुरुआत ध्यान और मेडिटेशन से करें।

मूलांक-8-मूलांक 8 के जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मकता से भरा रह सकता है। आप अपनी कला को लेकर नए नए प्रयासों को करेंगे। इस दौरान लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे। बड़ी बात यह है कि, कार्यक्षेत्र में भी नए विचार सामने आ सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं।

मूलांक-9-इस मूलांक के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। लेने का अवसर मिल सकता है। लेकिन खर्च की अधिकता रहने वाली है। हालांकि, मूलांक 9 वालों को दिनभर छोटी-छोटी खुशियां मिल सकती हैं। विवाह के योग बनेंगे और सभी तरह की बाधाओं से मुक्ति मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा।

यह भी पढ़े 

Dreaming of Washing Clothes: सपने में कपड़े धोना क्या संकेत? जानें शुभ-अशुभ अर्थ