दैनिक अंक ज्योतिष:17 February 2026 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert and Energy Healer)

Updated on 2026-02-17T10:40:28+05:30

दैनिक अंक ज्योतिष:17 February 2026 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert and Energy Healer)

दैनिक अंक ज्योतिष:17 February 2026 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert and Energy Healer)

मूलांक-1-आज आपका आत्मविश्वास और स्पष्टता दोनों चरम पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी राय और सुझावों को महत्व दिया जाएगा। कोई नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट आपके हाथ में आ सकता है। बॉस या सीनियर आपके काम से खुश नजर आएंगे। आर्थिक मामलों में भी सुधार दिखेगा, लेकिन कोई बड़ा निवेश करने से पहले दो बार सोच लें। परिवार में शाम का समय खुशनुमा रहेगा।

मूलांक-2-आज आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है।आज फैसले सोच समझकर ले।अपने काम से काम रखें।बेवजह किसी बहस में न पड़े। इमोशंस में बह कर कोई निर्णय न ले। दो पहर बाद दिन आपके हक में होगा।खाने पीने पर ध्यान दें।दिन की शुरुआत योग और मेडिटेशन से करें।

मूलांक-3-आज आपका दिन सामान्य रहेगा।सारे काम समय पर निपट जाएंगे।सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें।पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।पानी खूब पिये और हल्का भोजन करे।आज निवेश करने से बचें।धन का सोच समझकर इस्तेमाल करें।आँख बंद करके किसी पर भरोसा न करें।ईष्ट का ध्यान आपको हर परेशानी से बचाएगा।

मूलांक-4-आज दिन थोड़ा मेहनत कराने वाला हो सकता है।आप पूरी निष्ठा से अपने काम करते रहे।धन का व्यय सोच समझकर करें।निवेश के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।ऑफिस में काम का लोड रहेगा।आप अपनी सूझ बूझ से साथियों के साथ मिलकर शाम तक सारे काम निपटा लेंगे।सेहत का थोड़ा ध्यान रखें।शाम को समय परिवार के साथ बिताएं।

मूलांक-5-आज एक दिन खुशनुमा रहेगा।आज धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।आपकी मेहनत रंग लाएगी।आज काम थोड़ा अधिक है,पर आप सबके साथ मिलकर सब समय पर निपटा लेंगे।लोग आपके काम की सराहना करेंगे।आज किसी फंक्शन में जाने का भी योग बन रहा है।

मूलांक-6-आज थोड़ा बिजी रहने वाला दिन है।काम की अधिकता और परिवार के बीच सामंजस्य बना कर चले।दिन भर के बिजी रूटीन के बाद कोशिश करे कि शाम अपनो के साथ बीते।आज धन सोच समझकर खर्च करें।ऑफिस में लोग आज आपके बारे में बातें करेंगे।बड़े अधिकारी द्वारा आपको काम भी मिल सकता है।

मूलांक -7-आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा।धन लाभ के योग बन रहे हैं।ऑफिस में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।आज ऑफिस में आपके सामने कुछ लोगों की असलियत सामने आएगी।रिश्तों में पारदर्शिता रखें।दिन की शुरुआत योग और ध्यान से करें।सूर्य को जल अर्पित करते दिन को आगे बढ़ाएं।निवेश के लिए आज थोड़ा रुक जाएं।सही और गलत की पहचान करें।सेहत का ध्यान रखें।

मूलांक-8-आज आपके लिए दिन अच्छा है।धन लाभ के योग बन रहे हैं।रिश्तों के मामले में भी दिन अच्छा बीतेगा।किसी रिश्तेदार का घर में आगमन हो सकता है।पूरा दिन मौज़ मस्ती में बीतेगा।आज पूरा दिन काम को लेकर थोड़ा कम और परिवार के साथ मिलकर बिताने का दिखाई पड़ रहा है।

मूलांक-9-आज दिन की शुरुआत ईष्ट की आराधना से करें।आज आपके सारे काम अपने आप बनते चले जाएंगे।धन का लाभ होगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।आज आपके सारे काम समय पर निपट जाएंगे।ऑफिस में भी लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।सेहत के मामले में भी दिन अच्छा है।

यह भी पढ़े 

दैनिक अंक ज्योतिष:16 फरवरी 2026 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert & Energy Healer)