दैनिक अंक ज्योतिष: 21 February 2026 By Umika sharma (Numero-Vastu Expert & Energy Healer)
दैनिक अंक ज्योतिष: 21 February 2026 By Umika sharma (Numero-Vastu Expert & Energy Healer)
मूलांक-1-आज आपका दिन अच्छा रहेगा।धन लाभ के योग बन रहे हैं।प्रोफेशनल लाइफ में लीड करने या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। लोग आपकी बात को गंभीरता से लेंगे। नया प्रोजेक्ट शुरू करने या फैसला लेने के लिए दिन अनुकूल है। शब्दों में नरमी रखें। सेहत का ध्यान रखें, बाहर का खाना अवॉइड करें।
मूलांक-2-आज दिन की शुरुआत योग से करें।आज रिश्तों और टीमवर्क पर ज्यादा फोकस करेंगे। किसी करीबी या सहकर्मी से मदद मिलने की संभावना है। भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील रह सकते हैं, इसलिए छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें। काम में सहयोग मिलेगा, लेकिन अपना मन शांत रखें। किसी भी बहस से दूर रहें। शाम तक स्थिति बेहतर हो जाएगी। खान-पान हल्का रखें और थोड़ा आराम जरूर करें।
मूलांक-3-आपके लिए आज का दिन काफी भाग्यशाली और प्रेरणादायक है। भाग्य का साथ मिलेगा और करियर में कोई नई संभावना या अच्छा ऑफर आ सकता है। क्रिएटिव कामों में मन बहुत लगेगा और नए आइडिया सफल होंगे। धन से जुड़े मामलों में भी सुधार दिखेगा। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छा फोकस मिलेगा। आज कोई पुराना काम पूरा करने या नया प्लान बनाने का दिन उत्तम है।
मूलांक -4- आज मेहनत और अनुशासन पर फोकस करेंगे। लंबे समय के लिए प्लानिंग करने और स्थिरता बनाए रखने का दिन है। काम में फोकस बनाए रखें, कोई नया कदम उठाने से पहले पूरी तैयारी करें। ऑफिस या पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जिद या भ्रम से बचें। रूटीन न बिगाड़ें। शाम तक स्थिति बेहतर हो जाएगी।
मूलांक-5-आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा।सुबह से ही एनर्जेटिक फील करेंगे।बदलाव, यात्रा या नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं। कोई पुराना अटका काम पूरा हो सकता है। मीटिंग या बातचीत से लाभ होगा। जल्दबाजी से बचें। खर्चों पर कंट्रोल रखें। डाइजेशन और सेहत का ख्याल रखें। दिन प्रोडक्टिव, गतिशील और लाभकारी रहेगा।
मूलांक-6-आज रिश्तों में स्थिरता और मिठास महसूस करेंगे। परिवार या पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। काम में संतुलन बना रहेगा और जिम्मेदारियां आसानी से निभाई जा सकेंगी। धन से जुड़े मामलों में भी सुधार दिखेगा। क्रिएटिव कामों में मन लगेगा। उम्मीदें बहुत ज्यादा न बढ़ाएं। सेहत सामान्य रहेगी। दिन शांत और सकारात्मक रहेगा।
मूलांक-7-आज खुद के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। गहराई से सोचने और खुद को समझने का अच्छा समय है।निवेश के लिए दिन अच्छा है।शाम को थोड़ी मानसिक थकान महसूस हो सकती है। समय पर सोने की कोशिश करें। कोई गहरा निर्णय लेने के लिए दिन उत्तम है। दिन शांत और विचारपूर्ण रहेगा।
मूलांक-8-मूलांक 8 वालों की आज जिम्मेदारी थोड़ी बढ़ सकती है। काम में मेहनत ज्यादा लगेगी और परिणाम धीरे-धीरे दिखेंगे। वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें। धैर्य रखें, मेहनत जरूर रंग लाएगी। सुबह मेडिटेशन या प्राणायाम फायदेमंद रहेगा। दिन मेहनत और स्थिरता का रहेगा। शाम तक स्थिति सुधर जाएगी।
मूलांक-9- आज बहुत ऊर्जावान और तेज रहेंगे। पुराना कोई मुद्दा सुलझ सकता है। मेहनत तुरंत असर दिखाएगी। फील्डवर्क, फिटनेस या स्पोर्ट्स से जुड़े लोग खास प्रगति कर सकते हैं। धन और करियर में फायदा मिलेगा। गुस्से पर कंट्रोल रखें। चिड़चिड़ापन हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें। दिन तेज और सफल रहेगा।
यह भी पढ़े