दैनिक अंक ज्योतिष : 26 June 2026 By Umika Sharma (Numerologist , Vastu and Energy Healer)

Updated on 2026-06-26T13:40:41+05:30

दैनिक अंक ज्योतिष : 26 June 2026 By Umika Sharma (Numerologist , Vastu and Energy Healer)

दैनिक अंक ज्योतिष : 26 June 2026 By Umika Sharma (Numerologist , Vastu and Energy Healer)

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं , आचार्या उमिका शर्मा जी के साथ।

मूलांक-1-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है और संतान से जुड़ी कोई उपलब्धि आपको खुशी दे सकती है। निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मूलांक-2-आज करियर से जुड़े मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। नए कार्य की शुरुआत या यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या सम्मान मिलने की संभावना है।

मूलांक-3-आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। ऑनलाइन कार्यों या खरीदारी में लाभ मिलने के योग हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य जैसे विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है।

मूलांक-4-नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और सम्मान मिलने के योग हैं। परिवार में चल रहे मतभेद समाप्त हो सकते हैं और घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी से कोई सुखद उपहार या सहयोग मिल सकता है।

मूलांक-5-यदि लंबे समय से किसी कार्य को लेकर परेशान थे तो आज राहत मिलने की संभावना है। व्यापार में नए संपर्क लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। परिवार में शांति और सामंजस्य बना रहेगा। निवेश के मामलों में दिन सामान्य रहेगा, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें।

मूलांक-6-आज कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। घर में किसी अतिथि के आगमन से सकारात्मक माहौल बनेगा। शिक्षा और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। आय में वृद्धि या वेतन में बढ़ोतरी के संकेत मिल सकते हैं।

मूलांक-7-आज आपको पुराने मामलों को लेकर कुछ मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखना जरूरी रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में थोड़ी उदासीनता रह सकती है, लेकिन व्यापार में अच्छी स्थिति बनी रहेगी।

मूलांक-8-व्यापार में नए अवसर मिलने की संभावना है, लेकिन किसी पर अधिक भरोसा करने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतना जरूरी रहेगा। विवाह से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। आज आप अपने शौक और सुख-सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं।

मूलाक-9-स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। निवेश के मामलों में अभी रुकना बेहतर रहेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विरोधियों से सतर्क रहना होगा।