दैनिक अंक ज्योतिष: 31 March 2026 By Umika Sharma (Numerologist ,Vastu & Energy Healer)

Updated on 2026-03-31T11:10:14+05:30

दैनिक अंक ज्योतिष: 31 March 2026 By Umika Sharma (Numerologist ,Vastu & Energy Healer)

दैनिक अंक ज्योतिष: 31 March 2026 By Umika Sharma (Numerologist ,Vastu & Energy Healer)

मूलांक-1-आज मन थोड़ा परेशान रह सकता है और किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसान होगा। एकाग्रता बनाए रखें और धैर्य से काम लें। मानसिक शांति के लिए खुद को शांत रखने की कोशिश करें। कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन संयम से सब संभल जाएगा।

मूलांक-2-आज साथियों और सीनियर्स से मतभेद हो सकते हैं, जिससे मन अशांत रहेगा। धैर्य कम महसूस हो सकता है, इसलिए बोलचाल में सावधानी रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का अवसर मिल सकता है। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। नए काम शुरू करने से बचें और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए ध्यान रखें।

मूलांक-3-आज व्यापार में लाभ के अच्छे मौके मिल सकते हैं। नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा और विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। समाज में सम्मान बढ़ेगा और सरकारी कार्यों में भी सहयोग मिलेगा।

मूलांक -4-आज विवादों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। गुस्से और बोलचाल पर नियंत्रण रखें। मन थोड़ा अशांत रह सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

मूलांक-5-आज पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी नई योजना पर काम शुरू करने से पहले सलाह जरूर लें। मन खुश रहेगा, लेकिन बातचीत में संतुलन बनाए रखें। नौकरी में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

मूलांक-6-आज कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। गुस्से और जल्दबाजी से बचें। व्यापार में किसी का सहयोग मिलेगा। पढ़ाई से जुड़े कामों में थोड़ी रुकावट आ सकती है। यात्रा का योग बन सकता है। परिवार का साथ और सहयोग मिलेगा।

मूलांक-7-आज जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। नए काम शुरू करना फिलहाल टाल दें। बनते हुए कामों में रुकावट आ सकती है, इसलिए धैर्य रखें। विवादों से दूर रहें और बेकार की बहस से बचें। पढ़ाई में सुधार होगा और नौकरी में स्थान परिवर्तन के संकेत हैं।

मूलांक-8-आज व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पढ़ाई में सुधार होगा और उच्च शिक्षा के लिए यात्रा संभव है। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मूलांक-9-आज सकारात्मक सोच बनाए रखें। नकारात्मक विचारों को नजरअंदाज करें। आपकी काबिलियत से आप हर चुनौती का सामना कर पाएंगे। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। आज आपका शुभ रंग गोल्डन और शुभ अंक 5 रहेगा।