" /> " />

दैनिक अंक ज्योतिष: 23 मई 2025 का भाग्यफल

Updated on 2025-05-23T10:14:11+05:30

दैनिक अंक ज्योतिष: 23 मई 2025 का भाग्यफल

दैनिक अंक ज्योतिष: 23 मई 2025 का भाग्यफल

क्या कहता है आपका आज का अंक ज्योतिष? आइए जानते हैं अंक ज्योतिषाचार्य उमिका शर्मा के साथ।

मूलांक-1-आज काम और घर में बैलेंस बनाने की आवश्यकता है।जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा सारे काम अपने आप पूरे होते जाएंगे।धन लाभ की आवश्यकता है।आज आपके सितारे बुलंद हैं।

मूलांक-2-आज का दिन थोड़ा दबाव देने वाला हो सकता है।ऐसे किसी काम को हाथ में न ले जिसे आप आज पूरा न कर सकें।आर्थिक लाभ के योग हैं।दिन की शुरुआत ध्यान और मेडिटेशन से करे।

मूलांक-3-आज आपका दिन शुभ रहने वाला है।कार्य स्थल पर जो रुकावटें आ रही थी ,वो आज दूर होंगी।आज का दिन रिलेशनशिप के मामले में भी बदलाव लाने वाला है।सोच समझकर फैसला लें।

मूलांक -4- आज का दिन सामान्य रहेगा।अपने काम को अच्छे से पूरा करने की कोशिश करें। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने को तैयार रहे। रिलेशनशिप के मामले में समझ दारी से निर्णय ले।

मूलांक-5-आज का दिन अच्छा बीतेगा।धन लाभ के योग बन रहे है।आज थोड़ा खर्च पर भी कंट्रोल करने की जरूरत है।किसी को इंप्रेस करने के चक्कर में अनावश्यक खर्चे न करें।कोई नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है।

मूलांक-6-आज आपके लिए प्रोफेसनल लाइफ में कई बड़े मौके सामने आएंगे।अपने लिए बेस्ट चुने। रिलेशनशिप के मामले में भी दिन अच्छा है।भाई या बहन की मदद से आज किसी कर्ज से छुटकारा मिलेगा।नई पार्टनरशिप से धन लाभ होगा।

मूलांक-7-मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन कुछ अच्छे परिणाम लाने वाला है।धन का लाभ होगा।शाम आप अपने साथी के साथ बीता सकते है।आज आपका दिन काफी प्रोडक्टिव रहेगा।सारे काम समय पर पूरे होंगे।कोशिश करे कि प्रोफेसनल और पर्सनल लाइफ में सही बैलेंस बना रहे ।

मूलांक-8-आज का दिन आपके लिए लाभकारी होगा।धन लाभ के योग हैं। रिलेशनशिप के मामले में भी दिन अच्छा जाएगा।खर्चे थोड़ा बढ़ सकते है ,उन पर लगाम रखे।दिन खुशनुमा बीतेगा।बाहर का खाना खाने से बचें।सेहत का ध्यान रखें।

मूलांक-9-आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।थोड़ा भाग दौड़ वाला दिन है।काम दिन ढलते पूरे हो ही जाएंगे।धन लाभ का योग है।