दैनिक अंक ज्योतिष: 11 फरवरी 2026 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert/Energy Healer)

Updated on 2026-02-11T10:46:05+05:30

दैनिक अंक ज्योतिष: 11 फरवरी 2026 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert/Energy Healer)

दैनिक अंक ज्योतिष: 11 फरवरी 2026 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert/Energy Healer)

मूलांक-1-आज मूलांक एक वालों को धन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी|आज आपके आत्मविश्वास में भी कमी आने की संभावना दिखाई दे रही है|आज जॉब करने वालों को नयी जिम्मेदारी मिल सकती है |

मूलांक-2-आज दिन मिला जुला असर देगा।बच्चों की सेहत को लेकर परेशान हो सकते है।आज किसी भी प्रकार के निवेश करने से दूर रहें।आज सामान्य तौर पर दिन सही रहेगा।ऑफिस या कारोबार के लिए भी दिन सामान्य ही रहने वाला है।

मूलांक-3-आज इस मूलांक के जातक दिन की शुरुआत ध्यान और पूजा से करे। धन लाभ का योग बन रहा है। कार्य स्थल पर आपके काम के लिए सराहना मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे।अध्यात्म से जुड़े लोगों को उचित गुरु का मार्गदर्शन मिलेगा।आज कुल मिलकर दिन आपके ओर ही है।

मूलांक -4-आज का दिन सामान्य रहेगा।अपने काम को अच्छे से पूरा करने की कोशिश करें। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने को तैयार रहे। रिलेशनशिप के मामले में समझ दारी से निर्णय ले। 

मूलांक-5-धन लाभ होने के योग भी बन रहे है।लेकिन आज कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।अपने गुस्से पर कंट्रोल रखे।बिना सोचे समझे किसी के लफड़े में न पड़ें। ऑफिस में अपने काम से काम रखे।

मूलांक-6-आज आपके लिए प्रोफेसनल लाइफ में कई बड़े मौके सामने आएंगे।अपने लिए बेस्ट चुने। रिलेशनशिप के मामले में भी दिन अच्छा है।भाई या बहन की मदद से आज किसी कर्ज से छुटकारा मिलेगा।नई पार्टनरशिप से धन लाभ होगा।

मूलांक-7-आज कोई भी निर्णय अच्छे से सोच समझकर लें,फिर बात घर परिवार की हो या कारोबार की।आपके जीवन में नए निवेश और नई ऊर्जा आने वाली है।धन लाभ के योग बन रहे है ,किंतु वे वजह के खर्चों से भी सावधान रहे।कार्य स्थल पर लोगों की बातों में न आकर अपना निर्णय स्वयं ले।

मूलांक-8-आज जो भी काम करे ,अच्छे से सोच समझकर शुरू करें।किसी की बातों में न आए।सुबह गणेश वंदना करके घर से निकले ।बेवजह गुस्सा न करे।सेहत का ध्यान दे।बाहर का खाना खाने से परहेज करें।निवेश से आज बचें।

मूलांक-9-आज आपको धन का लाभ  हो सकता है।आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती हैं।सीनियर्स आपकी तारीफ करेंगे ।आज प्रमोशन के भी योग बन रहे है।आज दोपहर बाद प्रॉपर्टी खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं,जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।