Dead Body: मौत के बाद पैरों की उंगलियां क्यों बांधते हैं? जानें इसका वैज्ञानिक और पारंपरिक कारण

Updated on 2025-08-29T16:36:40+05:30

Dead Body: मौत के बाद पैरों की उंगलियां क्यों बांधते हैं? जानें इसका वैज्ञानिक और पारंपरिक कारण

Dead Body: मौत के बाद पैरों की उंगलियां क्यों बांधते हैं? जानें इसका वैज्ञानिक और पारंपरिक कारण

Dead Body Toe tie: मृत्यु के समय प्राण निकलते ही आत्मा शरीर छोड़ देती है। हिंदू धर्म में माना जाता है कि आत्मा परिवार के दुख महसूस करती है। इसलिए उसे मोह-मुक्त करने के लिए शव का दाह संस्कार किया जाता है, ताकि आत्मा परिवार के बंधनों से मुक्त होकर यमलोक की यात्रा शुरू कर सके।

मृत्यु के बाद कई तरह की रीति-रिवाज निभाए जाते हैं। इनमें एक है मृतक के पैरों के अंगूठे बांधना। पुराणों के अनुसार, शरीर के दोनों पैरों के अंगूठों को एक साथ बांधना बहुत जरूरी होता है। ऐसा करने से मूलाधार चक्र स्थिर होता है और आत्मा फिर से शरीर में प्रवेश नहीं कर पाती।

मूलाधार वह जगह है जहां जीवन ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। पैरों की उंगलियों को बांधने से आत्मा का मोह खत्म होता है और वह शरीर में लौटने की कोशिश नहीं करती।

मृत्यु के बाद आत्मा को यमलोक जाना होता है, जहां यमराज उसके कर्मों का मूल्यांकन करते हैं। अच्छे कर्मों वाली आत्माओं को स्वर्ग मिलता है, जबकि बुरे कर्मों वाली आत्माओं को नर्क में सजा दी जाती है।