Delhi: 'AAP ने BJP पर हमला करते हुए कहा, "दिल्ली कोई फुलेरा पंचायत नहीं है."
Delhi: 'AAP ने BJP पर हमला करते हुए कहा, "दिल्ली कोई फुलेरा पंचायत नहीं है."
दिल्ली की राजनीति में फिर से विवाद बढ़ गया है। AAP के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने BJP पर आरोप लगाया कि वह मुख्यमंत्री चयन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली में यह प्रक्रिया तोड़ी है।
सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति, मनीष गुप्ता, अफसरों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया, "मुख्यमंत्री पद की शपथ रेखा गुप्ता ने ली है, तो उनके पति अफसरों के साथ बैठक क्यों कर रहे हैं?"
BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी में कार्यकर्ता ही मुख्यमंत्री बनता है। उन्होंने सौरभ भारद्वाज से पूछा कि "केजरीवाल की पत्नी ने सरकारी अफसरों को आदेश दिए थे, क्या उसका जवाब देंगे?"
सौरभ भारद्वाज ने जवाब देते हुए कहा कि जब अरविंद केजरीवाल जेल में थे, उनकी पत्नी कभी अफसरों के साथ मीटिंग नहीं करती थीं। उन्होंने बीजेपी से सवाल किया कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार द्वारा सरकारी कामकाज में दखल देने पर जनता को जवाब देना चाहिए