Delhi Budget Session:दिल्ली विधानसभा बजट सत्र के लिए बीजेपी ने अपनी रणनीति बना ली है, जबकि विपक्षी आप पार्टी ने अपनी मुद्दों की लिस्ट तैयार कर ली है।

Updated on 2025-03-24T11:51:42+05:30

Delhi Budget Session:दिल्ली विधानसभा बजट सत्र के लिए बीजेपी ने अपनी रणनीति बना ली है, जबकि विपक्षी आप पार्टी ने अपनी मुद्दों की लिस्ट तैयार कर ली है।

Delhi Budget Session:दिल्ली विधानसभा बजट सत्र के लिए बीजेपी ने अपनी रणनीति बना ली है, जबकि विपक्षी आप पार्टी ने अपनी मुद्दों की लिस्ट तैयार कर ली है।

Delhi Budget 2025: दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार (24 मार्च) से शुरू हो रहा है, जिसमें हंगामे के आसार हैं। बीजेपी सरकार DTC पर CAG रिपोर्ट के जरिए आप पार्टी को घेरने की तैयारी में है, जबकि आप पार्टी महिला समृद्धि योजना और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधेगी।  

मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रेखा गुप्ता 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी सरकार का पहला बजट पेश करेंगी। सत्र पांच दिनों तक चलेगा और इसकी शुरुआत 'खीर' समारोह से होगी।  

आप पार्टी का आरोप है कि बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों को पूरा नहीं किया और महिलाओं के साथ विश्वासघात किया। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि सरकार के पास अधिशेष बजट होने के बावजूद महिलाओं को आर्थिक मदद नहीं दी गई।  

वहीं, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि बजट जनता को समर्पित होगा और किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। बीजेपी विधायक भ्रष्टाचार और DTC की CAG रिपोर्ट पर आप सरकार से जवाब मांगेंगे।  

मंगलवार (25 मार्च) को 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा, जिसमें वित्तीय प्राथमिकताओं और विकास योजनाओं की रूपरेखा होगी। बीजेपी ने चुनावी वादा किया था कि गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे, लेकिन इस योजना का पंजीकरण अभी शुरू नहीं हुआ है। बता दें कि बीजेपी ने हाल ही में आप को हराकर 1998 के बाद पहली बार दिल्ली की सत्ता हासिल की है।