Delhi Car Blast: दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद लाल किला 3 दिन बंद

Updated on 2025-11-11T11:03:01+05:30

Delhi Car Blast: दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद लाल किला 3 दिन बंद

Delhi Car Blast: दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद लाल किला 3 दिन बंद

 

 

दिल्ली में 10 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी में अलर्ट जारी किया है. इसी वजह से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने लाल किला तीन दिनों के लिए बंद कर दिया है.

 

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में 9 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. एएसआई अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान किले के अंदर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी. पुलिस, एनएसजी और फॉरेंसिक टीमें सबूतों की जांच में जुटी हैं.

 

गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने RML अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और घटनास्थल का भी दौरा किया.

 

जांच में पता चला है कि धमाका कार में रखे विस्फोटक से हुआ था, जिसका संबंध पुलवामा के तारिक नामक व्यक्ति से जोड़ा जा रहा है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में UAPA के तहत केस दर्ज किया है और पूरे इलाके को सील कर दिया है.

 

एएसआई ने लोगों से अपील की है कि वे तीन दिन तक लाल किले के आसपास न जाएं. जांच पूरी होने के बाद ही स्मारक को दोबारा खोला जाएगा.

 

ये भी पढ़ें- 

तेज शुरुआत के बाद शेयर बाजार गिरा