Delhi News: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास भीषण आग, 50 झुग्गियां जली

Updated on 2026-03-05T11:05:10+05:30

Delhi News: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास भीषण आग, 50 झुग्गियां जली

Delhi News: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास भीषण आग, 50 झुग्गियां जली

राजधानी दिल्ली में गुरुवार (5 मार्च) सुबह एक बड़ी आग की घटना सामने आई। रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास बनी झुग्गियों में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलते हुए कई झुग्गियों तक पहुंच गई।

फायर विभाग के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह करीब 4:15 बजे मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 15 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकलकर्मी तुरंत आग बुझाने में जुट गए।

काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर लगभग काबू पा लिया। झुग्गियां एक-दूसरे के करीब होने और उनमें ज्वलनशील सामान होने की वजह से आग तेजी से फैल गई थी। घटना के समय ज्यादातर लोग सो रहे थे, लेकिन आग की लपटें देखकर लोग तुरंत बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।

राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि आग में कई परिवारों का सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस आग में करीब 50 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर विभाग और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

फिलहाल आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया है और दमकलकर्मी मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने की तैयारी भी की जा रही है।

यह भी पढ़े 

नीतीश के बेटे निशांत की राजनीति में ग्रैंड एंट्री तय , जल्द हो सकता है ऐलान