Delhi Pollution: दिल्ली प्रदूषण में आंख जलन-पानी रोकें अपनाएं ये आसान नुस्खे

Updated on 2025-11-14T15:42:05+05:30

Delhi Pollution: दिल्ली प्रदूषण में आंख जलन-पानी रोकें अपनाएं ये आसान नुस्खे

Delhi Pollution: दिल्ली प्रदूषण में आंख जलन-पानी रोकें अपनाएं ये आसान नुस्खे

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में हर साल सर्दियों की शुरुआत होते ही प्रदूषण बढ़ जाता है. इस बार हालात और भी खराब हैं. दिवाली के बाद से हवा इतनी दूषित हो गई है कि सुबह-शाम कुछ मीटर आगे दिखना मुश्किल हो रहा है. कई जगहों पर AQI 400 के पार पहुंच गया है, जो ‘गंभीर’ स्तर माना जाता है. ऐसे में लोगों में सांस की दिक्कतों के साथ-साथ आंखों में जलन, चुभन और पानी आने की समस्या भी बढ़ रही है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, हवा में मौजूद छोटे-छोटे कण सीधे आंखों पर असर डालते हैं और इंफेक्शन का खतरा बढ़ाते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी आंखों की सही देखभाल करें।

प्रदूषण आंखों को कैसे नुकसान पहुंचाता है?

दिल्ली की हवा में PM 2.5 और PM 10 जैसे बेहद छोटे कण मौजूद होते हैं. ये सीधे आंखों की सतह पर जमा होकर जलन, खुजली, सूजन और पानी आने जैसी समस्याएं पैदा करते हैं. लंबे समय तक ऐसी हवा में रहने से ड्राई आई, एलर्जी और इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है. बच्चे और बुजुर्ग इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं.

आंखों को सुरक्षित रखने के आसान उपाय

1. बाहर निकलें तो चश्मा जरूर पहनें

धूल-धुएं से बचने के लिए हमेशा सनग्लासेस या बड़े काले चश्मे का इस्तेमाल करें. बाइक चलाते हैं तो हेलमेट पर कवर लगी शील्ड जरूर रखें.

2. लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप डालें

प्रदूषण से आंखों की नमी कम हो जाती है. इससे राहत के लिए दिन में 2-3 बार लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप डालें.

3. दिन में दो बार ठंडे पानी से आंखें धोएं

जलन और सूजन होने पर दिन में दो बार ठंडे पानी से आंखें धोएं. आइस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन सीधे आंखों पर न लगाएं.

4. आंखें रगड़ने से बचें

खुजली या जलन होने पर आंखों को न रगड़ें. इससे कॉर्निया को नुकसान पहुंच सकता है. इसके बजाय आंखों को पानी से धो लें.

5. डॉक्टर को कब दिखाएं?

अगर लगातार जलन, दर्द, लालिमा, धुंधलापन या पानी आना बंद न हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें. देर करने पर इंफेक्शन बढ़ सकता है.