Delhi Red Fort Blast: दिल्ली धमाके के बाद देशभर में हाई अलर्ट
Delhi Red Fort Blast: दिल्ली धमाके के बाद देशभर में हाई अलर्ट
सोमवार (10 नवंबर 2025) की शाम दिल्ली में लाल किले के पास खड़ी एक कार में जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हुए। घटना के बाद पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 और 4 को बंद कर दिया गया। मौके पर FSL की टीम सबूत जुटा रही है।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि वो मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने भी कहा कि दिल्ली धमाके की खबर से दुखी हूं, पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली धमाके की खबर से गहरा सदमा लगा है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजन खोए हैं। कोलकाता पुलिस ने राज्य में हाई अलर्ट जारी कर सुरक्षा बढ़ा दी है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा कि लाल किले के पास हुआ धमाका बेहद दुखद है, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई। उन्होंने पीड़ित परिवारों और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके बाद तमिलनाडु में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, पुलिस गश्त, वाहन जांच और निगरानी बढ़ा दी गई है।
ये भी पढ़ें: