दिल्ली: सौरभ भारद्वाज का आरोप, बीजेपी ने डी-सिल्टिंग के नाम पर किया भ्रष्टाचार – होगी जांच?

Updated on 2025-07-11T10:59:39+05:30

दिल्ली: सौरभ भारद्वाज का आरोप, बीजेपी ने डी-सिल्टिंग के नाम पर किया भ्रष्टाचार – होगी जांच?

दिल्ली: सौरभ भारद्वाज का आरोप, बीजेपी ने डी-सिल्टिंग के नाम पर किया भ्रष्टाचार – होगी जांच?

दिल्ली में बुधवार को हुई तेज बारिश ने मौसम तो सुहावना कर दिया, लेकिन शहर के हालात बिगड़ गए। कई इलाकों में जलभराव की तस्वीरें सामने आईं। इस पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी की दिल्ली सरकार को घेरा।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज का आरोप

AAP के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बारिश ने बीजेपी के “चारों इंजन” को बहा दिया। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों तक के दावे फेल हो गए। दिल्ली में लोग जलभराव और ट्रैफिक जाम से परेशान रहे। कई जगह एंबुलेंस फंसी और बच्चे सड़कों पर भरे पानी में नाव चला रहे थे।

फोटो सेशन और झूठे वादे

उन्होंने आरोप लगाया कि नालों की सफाई यानी डि-सिल्टिंग के नाम पर सिर्फ फोटो खिंचवाए गए। एलजी, मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारी केवल दिखावे में लगे रहे। सभी ने दावा किया था कि अब जलभराव नहीं होगा, लेकिन बारिश ने सच्चाई उजागर कर दी।

400 सस्पेंशन लेटर का दावा, लेकिन कार्रवाई नहीं

सौरभ ने कहा कि बीजेपी नेता और मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा था कि जहां भी जलभराव होगा, वहां के जिम्मेदार अफसर सस्पेंड होंगे और इसके लिए 400 लेटर तैयार हैं। अब सवाल यह है कि जब पूरी दिल्ली पानी में डूबी है, तो कितने अफसरों को सस्पेंड किया गया?

डि-सिल्टिंग में करोड़ों के घोटाले का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि डि-सिल्टिंग के नाम पर करोड़ों रुपये के ठेके दिए गए, लेकिन ये काम सिर्फ कागजों पर हुआ। जब वह खुद मंत्री थे, तब उन्होंने इसकी शिकायत भी की थी।

BJP सरकार और अफसरों की मिलीभगत

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर इतने बड़े भ्रष्टाचार के बाद भी कोई सस्पेंड नहीं हो रहा, तो इसका मतलब है कि बीजेपी सरकार और अफसरों की मिलीभगत है। सब जानते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा, क्योंकि बहुत से लोग इसमें शामिल हैं। उन्होंने मांग की कि इस मामले की जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।