दिल्ली: बुर्का पहनकर नेहा को छत से फेंकने वाला तौफीक गिरफ्तार, पुलिस ने रामपुर से दबोचा

Updated on 2025-06-25T15:42:32+05:30

दिल्ली: बुर्का पहनकर नेहा को छत से फेंकने वाला तौफीक गिरफ्तार, पुलिस ने रामपुर से दबोचा

दिल्ली: बुर्का पहनकर नेहा को छत से फेंकने वाला तौफीक गिरफ्तार, पुलिस ने रामपुर से दबोचा

उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में 19 वर्षीय युवती नेहा की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी तौफीक को उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी तौफीक बुर्का पहनकर नेहा की बिल्डिंग में दाखिल हुआ था और बाद में उसे पांचवीं मंज़िल से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल नेहा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि नेहा और तौफीक एक-दूसरे को पहले से जानते थे और नेहा ने उसे राखी बांधी थी, यानी उसे भाई मानती थी। ऐसे में पुलिस प्रेम प्रसंग, बदले की भावना या किसी और वजह की भी जांच कर रही है।

घटना के बाद से फरार चल रहे तौफीक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और लोकेशन ट्रैकिंग का सहारा लिया, जिसके आधार पर उसे रामपुर के टांडा इलाके से पकड़ा गया। पुलिस अब तौफीक से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के असली कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

इस मामले ने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, नेहा के परिवार और इलाके के लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।