Delhi Weather: दिल्ली में अगले 3 दिन पड़ेगी तेज़ गर्मी, इसके बाद शुरू होगी बारिश, IMD का बड़ा अपडेट

Updated on 2025-05-27T12:50:46+05:30

Delhi Weather: दिल्ली में अगले 3 दिन पड़ेगी तेज़ गर्मी, इसके बाद शुरू होगी बारिश, IMD का बड़ा अपडेट

Delhi Weather: दिल्ली में अगले 3 दिन पड़ेगी तेज़ गर्मी, इसके बाद शुरू होगी बारिश, IMD का बड़ा अपडेट

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम बदलता रहा है। बारिश के बाद कुछ दिन ठंडक रही, लेकिन अब फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। अगले तीन दिन यानी 28, 29 और 30 मई तक दिल्ली में मौसम शुष्क रहेगा और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 30 मई से दिल्ली और आसपास के इलाकों में फिर से आंधी और बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी, जिनकी रफ्तार 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

28 और 29 मई को गर्मी और उमस ज्यादा होगी। न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री तक रह सकता है।

इस मई महीने में दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई है। 24 मई को 81.4 मिमी बारिश दर्ज हुई, जिससे यह 1901 के बाद का सबसे ज्यादा बारिश वाला मई बन गया। अब तक कुल 186.4 मिमी बारिश हो चुकी है।