Desi Summer Drinks: नौतपा की जानलेवा गर्मी में राहत देंगी ये 5 रुपये वाली ड्रिंक

Updated on 2026-05-29T13:01:56+05:30

Desi Summer Drinks: नौतपा की जानलेवा गर्मी में राहत देंगी ये 5 रुपये वाली ड्रिंक

Desi Summer Drinks: नौतपा की जानलेवा गर्मी में राहत देंगी ये 5 रुपये वाली ड्रिंक

Best Desi Summer Drinks: देशभर में नौतपा की भीषण गर्मी लोगों का हाल बेहाल कर रही है. तेज धूप, गर्म हवाएं और लगातार बढ़ता तापमान शरीर को जल्दी डिहाइड्रेट कर रहा है. ऐसे मौसम में सिर्फ एसी और कूलर ही नहीं, बल्कि कुछ देसी ड्रिंक भी शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने में बेहद कारगर साबित हो सकते हैं. खास बात ये है कि इनमें से कई ड्रिंक केवल 5 रुपये के खर्च में घर पर आसानी से तैयार हो जाती हैं.

सत्तू का शरबत देगा तुरंत राहत

नौतपा की गर्मी में सत्तू का शरबत सबसे असरदार देसी ड्रिंक्स में माना जाता है. यह शरीर को ठंडक देने के साथ एनर्जी भी बनाए रखता है. इसे बनाने के लिए ठंडे पानी में सत्तू, काला नमक, भुना जीरा और थोड़ा नींबू मिलाएं. कम खर्च में तैयार होने वाला यह ड्रिंक लंबे समय तक शरीर को हाइड्रेट रखता है.

बेल का शरबत रखेगा पेट ठंडा

गर्मी में बेल का शरबत भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है. बेल के गूदे में पानी और थोड़ा गुड़ या मिश्री मिलाकर तैयार किया गया यह ड्रिंक लू से राहत दिलाने में मददगार माना जाता है.

सौंफ का शरबत करेगा शरीर कूल

सौंफ की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में इसका शरबत काफी राहत देता है. सौंफ पाउडर, काला नमक और भुना जीरा मिलाकर बना यह ड्रिंक शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है.

छाछ है सबसे आसान और असरदार विकल्प

गर्मी के मौसम में छाछ पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है. दही, पानी, काला नमक और भुना जीरा मिलाकर तैयार की गई छाछ शरीर को ठंडक देने के साथ डाइजेशन भी बेहतर करती है.

नारियल पानी और आम पन्ना भी हैं सुपरहिट

अगर जल्दी राहत चाहिए तो नारियल पानी और आम पन्ना भी शानदार विकल्प हैं. नारियल पानी शरीर को तुरंत एनर्जी देता है, जबकि कच्चे आम से बना आम पन्ना लू से बचाने में मदद करता है.

गर्मी के इस मौसम में ये देसी ड्रिंक न सिर्फ शरीर को ठंडा रखेंगी, बल्कि डिहाइड्रेशन और थकान से भी बचाने में मदद करेंगी.

यह भी पढ़े 

कश्मीर-हिमाचल नहीं, भारत का असली कीवी हब है ये जगह!