लालबागचा राजा में अव्यवस्था पर भक्त का पोस्ट वायरल, भीड़ प्रबंधन और VIP ट्रीटमेंट पर उठे सवाल

Updated on 2025-08-30T14:52:22+05:30

लालबागचा राजा में अव्यवस्था पर भक्त का पोस्ट वायरल, भीड़ प्रबंधन और VIP ट्रीटमेंट पर उठे सवाल

लालबागचा राजा में अव्यवस्था पर भक्त का पोस्ट वायरल, भीड़ प्रबंधन और VIP ट्रीटमेंट पर उठे सवाल

मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणेश मंडल में अव्यवस्था और कुप्रबंधन के आरोपों ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। एक भक्त द्वारा सोशल मीडिया पर लिखे गए पोस्ट ने भक्तों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और कथित VIP ट्रीटमेंट को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

पोस्ट के मुताबिक, सूरत से परिवार सहित चारण दर्शन के लिए पहुंचे भक्त का अनुभव "भयावह" रहा। उसने आरोप लगाया कि भीड़ के धक्कामुक्की में उसकी छोटी बहन को सिर पर चोट लगी, मां की कुर्ती फट गई और पिता को घुटन के कारण बेहोशी आ गई। परिवार का कहना है कि मदद के लिए आवाज लगाने के बावजूद न तो मंडल प्रबंधन और न ही मुंबई पुलिस ने पानी, प्राथमिक इलाज या भीड़ से राहत दिलाई। अंततः उन्हें पिता की हालत खराब होने के चलते बिना दर्शन किए ही लौटना पड़ा।

पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि जहां आम भक्तों को घंटों लंबी और अव्यवस्थित कतारों में खड़ा रहना पड़ता है, वहीं सेलिब्रिटी और प्रभावशाली लोगों के लिए अलग प्रवेश द्वार और यहां तक कि पूरा मंडप खाली कराया जाता है। भक्त ने लिखा कि यह चौंकाने वाली बात है कि हर साल करोड़ों का चढ़ावा आने के बावजूद न तो भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था है, न पीने के पानी की और न ही चिकित्सा सहायता की।