Dharmendra Death Celebs Reaction: धर्मेंद्र नहीं रहे, करीना से अजय तक सेलेब्स की श्रद्धांजलि

Updated on 2025-11-24T15:03:19+05:30

Dharmendra Death Celebs Reaction: धर्मेंद्र नहीं रहे, करीना से अजय तक सेलेब्स की श्रद्धांजलि

Dharmendra Death Celebs Reaction: धर्मेंद्र नहीं रहे, करीना से अजय तक सेलेब्स की श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में घर पर निधन हो गया. उनके जाने से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में गहरा शोक है. फिल्मी सितारे सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

करण जौहर की भावुक पोस्ट

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के डायरेक्टर करण जौहर ने उनकी ब्लैक-एंड-व्हाइट फोटो शेयर करके लिखा कि यह एक दौर के अंत जैसा है। उन्होंने धर्मेंद्र को सिनेमा का असली लेजेंड और बेहद अच्छे इंसान बताया। करण ने कहा कि उनका प्यार, आशीर्वाद और पाजिटिविटी हमेशा याद आएगी।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

अली गोनी का संदेश

टीवी एक्टर अली गोनी ने धर्मेंद्र संग अपनी फोटो पोस्ट कर लिखा कि ऐसा लगता है जैसे देश ने अपना बचपन खो दिया है।

अजय देवगन का दुख

अजय देवगन ने कहा कि धर्मेंद्र का जाना दिल तोड़ देने वाला है। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र का प्यार, उदार स्वभाव और मौजूदगी कई कलाकारों के लिए प्रेरणा थी।

 Dharmendra Death Celebs Reaction: नहीं रहे धर्मेंद्र, करीना कपूर से अजय देवगन तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

करीना कपूर की पोस्ट

करीना कपूर ने धर्मेंद्र और अपने दादा राज कपूर की पुरानी तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया।

Dharmendra Death Celebs Reaction: नहीं रहे धर्मेंद्र, करीना कपूर से अजय देवगन तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि