धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती होने की असली वजह

Updated on 2025-11-01T12:29:33+05:30

धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती होने की असली वजह

धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती होने की असली वजह

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को तबीयत खराब होने के बाद शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे उनके फैंस परेशान हो गए। अब उनकी सेहत को लेकर अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया।

डॉक्टर्स ने बताया कि वह अब स्थिर हैं, उनकी हार्ट रेट 70 है और बीपी भी नॉर्मल है। सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र बस कुछ जरूरी टेस्ट के लिए अस्पताल में हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।

कुछ समय पहले उन्होंने आंख की सर्जरी भी करवाई थी और तब उन्होंने कहा था, “मैं स्ट्रॉन्ग हूं, अभी भी मुझमें जान बाकी है।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र अब भी फिल्मों में एक्टिव हैं और जल्द ही कई प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे।