Dhruandhar 2:रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' फर्स्ट लुक और रिलीज डेट जाने कब
Dhruandhar 2:रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' फर्स्ट लुक और रिलीज डेट जाने कब
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने देश और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। इसके प्रीक्वल की सफलता के बाद फैंस अब ‘धुरंधर 2’ के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
View this post on Instagram
मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए मंगलवार, 3 फरवरी, 2026 को ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ऑफिशियल टीज़र रिलीज करने की घोषणा की है। रणवीर सिंह ने मंगलवार सुबह फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर रिलीज़ डिटेल्स भी फैंस के साथ साझा किए।
नए पोस्टर में रणवीर ब्लैक लेदर जैकेट पहने बारिश में भीगे हुए दिखाई दे रहे हैं। लाल थीम वाला यह पोस्टर इंटेंस माहौल प्रस्तुत कर रहा है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
रणवीर सिंह ने बताया कि ‘धुरंधर 2’ का टीज़र आज दोपहर 12:12 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ होगा। उन्होंने लिखा, "अब बिगड़ने का वक्त आ गया है। धुरंधर: द रिवेंज टीज़र आज दोपहर 12:12 बजे रिलीज़ हो रहा है।"
फिल्म 19 मार्च, 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और गौरव गेरा अहम भूमिकाओं में हैं।
इंटरनेट पर पोस्टर का रिएक्शन भी जबरदस्त रहा। फैंस ने टीज़र रिलीज़ को लेकर उत्सुकता जताई और रणवीर सिंह के नए लुक पर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक फैन ने लिखा, "डर आ गया है," तो दूसरे ने लिखा, "चलो चलते हैं।" कई फैंस ने रणवीर के कैरेक्टर जसकीरत सिंह रंगी के लिए भी उत्साह जताया।
यह भी पढ़े